जन्म दिनांक : 30 जुलाई , जन्म स्थान: सीहोर, (मप्र).
माता: श्रीमती मालिनी दामले, पिता: श्री पदमाकर गणेश दामले.
जीवन साथी: श्री संदीप मोकाशी. संतान: पुत्र -01.
शिक्षा: बी.एस.सी-रानी दुर्गावती वि.वि., जबलपुर, एम.ए. कंठ (संगीत)- मुंबई वि.वि., सुगम संगीत गीतांजली कोर्स- खैरागढ़ वि.वि., संगीत प्रभाकर कोर्स -प्रयाग संगीत समिति. संगीत की शिक्षा श्री नलिन ढोलकिया, पंडित अजय पोहनकर, स्व. श्री सुरेश ताम्हनकर एवं डॉ. शशिकांत ताम्बे से प्राप्त की.
व्यवसाय: संगीत शिक्षिका (विभागाध्यक्ष-संगीत) और शास्त्रीय गायिका.
करियर यात्रा: वर्ष 2001 से सिका (दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक संगठन) सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंदौर में संगीत की शिक्षिका.
उपलब्धियां/सम्मान
• पंडित भीमसेन जोशी (मुंबई) छात्रवृत्तियां प्राप्त.
• शास्त्रीय संगीत की ‘ए’ ग्रेड कलाकार एवं संगीत के अखिल भारतीय कार्यक्रम तथा दूरदर्शन से प्रस्तुतियां
• स्टार प्लस के कार्यक्रम ‘मेरी आवाज सुनो’ में शिरकत
प्रस्तुतियां
• सीसीआरटी (नई दिल्ली)
• गानवर्धन (पुणे)
• कमल तांबे (मुंबई)
• ऑल इण्डिया रेडिओ के संगीत के अखिल भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में दिल्ली से प्रस्तुति
• कई प्रतिष्ठित समारोह (जैसे तानसेन समारोह-ग्वालियर, पंडित कुमार गंधर्व समारोह –बेलगाम, शनि जयंती समारोह-इंदौर, मल्हार महोत्सव-इंदौर, गमक समारोह-भोपाल, दीवाली पहाट-ग्वालियर) एवं खरगोनकर स्मृति समारोह में प्रस्तुति.
• आईआईएम –इंदौर और एलएंडटी संस्थानों में प्रस्तुति.
• इसके अलावा कानपुर, बनारस, औरंगाबाद, रीवा, लातूर में प्रस्तुति. देश के प्रतिष्ठित समारोहों एवं मंचों पर सक्रियता जारी.
सम्मान
• मराठी संगीत नाटक रुक्मिणी स्वयंवर के लिए महाराष्ट्र शासन द्वारा सम्मानित
• मालव शिक्षा सम्मान (2019)
• श्री जगजीत सिंह, उस्ताद अमजद अली, प्रीति सागर के कर कमलों से पुरस्कृत
रुचियां: नृत्य, खेल, बागवानी, अभिनय में रुचि.
अन्य जानकारी: शास्त्रीय संगीत के अलावा स्मिता मराठी नाट्य गीत, अभंग एवं भजन की भी निष्णात गायिका हैं. इनके सानिध्य में संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रहे स्कूल के विद्यार्थी पिछले कई सालों से संगीत विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर रहे हैं.