जन्म दिनांक: 24 मार्च, जन्म स्थान: धार.
माता: श्रीमती रेखा सोलंकी, पिता: श्री किशोर सोलंकी.
जीवन साथी: श्री गुंजन जोशी. संतान: पुत्र -01.
शिक्षा: बी.एससी., एम.ए.(संगीत-हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, राजा मान सिंह तोमर संगीत और कला विवि. ग्वालियर), संगीत प्रभाकर और संगीत प्रवीण (प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद).
करियर यात्रा: पीपलखेड़ा वात्सल्य अनाथ आश्रम, धार के बच्चों को संगीत की शिक्षा कार्य में रत एवं शास्त्रीय गायिका के रूप में मंचीय प्रस्तुति जारी.
उपलब्धियां/सम्मान
• एपिक चैनल के ‘कहा-सुनी’ धारावाहिक में मालवी लोक गीत प्रस्तुत
• ऑल इंडिया रेडियो, आकाशवाणी भोपाल की ‘ए ग्रेड’ कलाकार
• भोपाल और इंदौर दूरदर्शन में पंजीकृत कलाकार
मंचीय प्रस्तुति
• डीडी मध्यप्रदेश पर प्रसारित गीत माला कार्यक्रम
• आकाशवाणी केंद्र, इंदौर द्वारा मांडव (एमपी) में आयोजित रूपक थारी प्रीत दीवानी कार्यक्रम
• प्रयागराज, (यूपी) में कुंभ मेला 2019
एकल प्रदर्शन
• ताज महोत्सव-आगरा
• प्राचीन कला केंद्र (चंडीगढ़)
• स्त्री महोत्सव (नागपुर)
• चक्रधर समारोह (रायगढ़)
• अतुल्य भारत (दिल्ली)
• बैजू बाबरा संगीत समारोह (चन्देरी)
• भोज महोत्सव (म.प्र.)
• उमा सांझी महोत्सव-उज्जई (मप्र)
• ग्वालियर व्यापार मेला
• सुबह-ए-बनारस-वाराणसी (यूपी) स्थानों सहित सौ से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति.
सम्मान
• निर्मला पाठक अवार्ड (2021).
रुचियां: संगीत के साथ साथ, नृत्य, नाटक एवं पेंटिंग.
अन्य जानकारी: गुरु पंडित ललिता शंकर के मार्गदर्शन में संगीत यात्रा शुरू की, जो किराना घराने (देवास रॉयल स्टेट) के महान गायक रजब अली खां साहब के शिष्य थे। बाद में ग्वालियर घराने के गायक पंडित लक्ष्मीकांत जोशी से प्रशिक्षण प्राप्त किया. शास्त्रीय गायन के साथ साथ सुगम संगीत, दादरा और भक्ति संगीत में भी दक्ष. अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय मंडल मुंबई में पंजीकृत कलाकार/परीक्षक.