शीला मिश्रा

Hot
-15%
शीला

शीला मिश्रा

sheelamishra2006@gmail.com

2023-11-07 03:26:50

154

जन्म दिनांक: 1 नवम्बर, जन्म स्थान: कानपुर (उ.प्र.).

 

माता: श्रीमती कमला तिवारी, पिता: डॉ. वी.डी. तिवारी अधिकारी.

 

जीवन साथी: श्री प्रमथेश मिश्रा. संतान:  पुत्र -02.

 

शिक्षा: एम.ए. (अर्थशास्त्र).

 

व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन.

 

करियर यात्रा: वर्ष 1992 से 1997 तक होलीक्रॉस स्कूल, भोपाल में अध्यापन कार्य. छात्र जीवन से ही आकाशवाणी में वार्ता-प्रसारण, दूरदर्शन में कई कार्यक्रमों के संचालन व साक्षात्कार का अनुभव,  विभिन्न बड़े साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन, आकाशवाणी से कहानियों का प्रसारण, नामचीन निर्देशक द्वारा इनके द्वारा लिखित कहानी पर नाटक का मंचन. वर्तमान में स्वतंत्र लेखन.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

प्रकाशन

• वर्ष 2016 में 'एक नया आसमान' प्रथम कहानी संग्रह प्रकाशित

• एक उपन्यास व कहानी संग्रह प्रकाशनाधीन

 

सम्मान 

• साहित्य भूषण सम्मान (इलाहाबाद)

• अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा सुन्दर सृजन सम्मान

• उ.प्र. साहित्य परिषद द्वारा माधुरी शुक्ला कथा सम्मान

• अखिल भारतीय भाषा सम्मेलन द्वारा श्रेष्ठ साधना सम्मान

• प्रथम कहानी संग्रह पर म.प्र. साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिष्ठित 'दुष्यंत कुमार पुरस्कार'

• कादंबिनी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति  द्वारा 'शिक्षा सम्मान'.

 

रुचियां: नृत्य एवं संगीत.

 

अन्य जानकारी: यूएसए में लास वेगास की एक संस्था में ‘शीला मिश्रा-व्यक्तित्व एवं कृत्तित्व’ में कहानी वाचन. प्रसिद्ध पत्रिका 'अहा जिंदगी' द्वारा वर्ष 2006 में श्रेष्ठ कहानी के लिए सम्मानित