जन्म दिनांक: 15 जुलाई जन्म स्थान: बिलासपुर.
माता: श्रीमती कल्पना आचार्य, पिता: श्री बृजमोहन आचार्य.
जीवन साथी: श्री नवनीत कुमार शर्मा. संतान: पुत्र -01.
शिक्षा: एम.एस.सी. (इलेक्ट्रॉनिक्स), बैचलर ऑफ़ जर्नलिज़्म.
व्यवसाय: स्वतंत्र पत्रकारिता/संस्थापक-सम्पादक ’ओए अफ़लातून’ (स्वयं का वेब पोर्टल).
करियर यात्रा: जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर से वर्ष 1997 में एम.एस.सी. (इलेक्ट्रॉनिक्स) करने के बाद वर्ष 2013 में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी, भोपाल से बैचलर ऑफ़ जर्नलिज़्म की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत एक्स्प्रेस मीडिया सर्विस-भोपाल से बतौर पत्रकार-कम-अनुवादक के रूप में वर्ष 2000 में हुई. इसके बाद वर्ष 2005 से तक 2007 तक ब्यूरो प्रमुख के तौर पर कार्य किया. अगस्त 2007 से नवंबर 2008 तक पायोनियर बुक्स, मुंबई में वरिष्ठ उप संपादक के रूप में पदस्थ रहीं इसके बाद नौ वर्ष तक (दिसंबर वर्ष 2008 से अक्टूबर 2017) टाइम्स ऑफ़ इंडिया समूह की महिला पत्रिका ‘फ़ेमिना’ के हिंदी एडिशन में वरिष्ठ सह संपादक रहीं. अगस्त 2018 से जून 2020 तक बी ब्यूटीफ़ुल (हिंदुस्तान यूनिलिवर की वेबसाइट) के हिंदी कंटेट के लिए सम्पादकीय सलाहकार के रूप में कार्य किया. जनवरी 2021 से स्वयं का वेब पोर्टल ‘ओए अफ़लातून’ का संचालन व स्वतंत्र पत्रकारिता.
उपलब्धियां/सम्मान
प्रकाशन
• वर्ष 2018 में काव्य संग्रह ‘सतरंगी मन’ प्रकाशित
वर्ष 2019 में कहानी संग्रह ‘तुम सी’ (डिजिटल, जगरनॉट बुक्स) और ऑडियो बुक ‘चलती रहे ज़िंदगी’ (स्टोरीटेल) प्रकाशित
• संपादन- 4 ऑडियो बुक्स (स्टोरीटेल)
• 3 उपन्यास (जगरनॉट बुक्स).
पुरस्कार
• लिट-ओ-फ़ेस्ट- मुंबई के लिए वर्ष 2017 में कविताओं की पांडुलिपि ‘सर्वश्रेष्ठ पांडुलिपि’ के लिए चयनित.
रुचियां: लेखन, पठन, ग़ज़ल व संगीत, घूमना और स्थानीय व्यंजनों के बारे में जानना.