सीमा शिवेंद्र

Hot
-15%
सीमा

सीमा शिवेंद्र

seemaa7367@gmail.com

2024-02-26 08:09:39

227

जन्म दिनांक: 7 मार्च, जन्म स्थान:  शिवपुरी. 

 

माता: श्रीमती कृष्णा व्यास, पिता: डॉ. ओमप्रकाश व्यास. 

 

जीवन साथी: स्व. शिवेंद्र वर्मा. संतान: पुत्र- 01, पुत्री-01.

 

शिक्षा: स्नातकोत्तर (जीव विज्ञान, पत्रकारिता एवं संचार), पत्रकारिता में शोध अध्ययनरत.

 

 व्यवसाय: काउंसलर/लेखन. 

 

करियर यात्रा: वर्ष 1992 से वर्ष 2003 तक दूरदर्शन भोपाल में आकस्मिक उद्घोषिका के पद पर कार्यरत. वर्ष 2003 से पत्रकारिता की यात्रा आरंभ. विभिन्न मीडिया सेंटर में मीडिया मैनेजमेंट, रिपोर्टिंग, संपादन का कार्य किया. ई एम एस एकेडमी ऑफ जर्नलिज्म में अध्यापन. इसी दौरान टेलीविजन धारावाहिकों के लिए लेखन कार्य भी किया. बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की डिस्टेंस लर्निंग स्टडी सेंटर में पत्रकारिता संकाय में कई वर्षों तक अध्यापन कार्य, वर्तमान में मध्यप्रदेश माध्यम की संपादकीय शाखा में कार्यरत. पत्रकारिता के साथ अन्य विषय के विद्यार्थियों को निशुल्क करियर काउंसलिंग विगत कई वर्षों से निरंतर जारी. 

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• दूरदर्शन भोपाल की प्रथम उद्घोषिका

•  दूरदर्शन के लिए स्क्रिप्ट, जिंगल, धारावाहिकों में अभिनय के साथ ही कार्यक्रमों के लिए टाइटल सॉन्ग लेखन.

प्रकाशन

•  प्रथम काव्य संग्रह ‘क्वारंटाइन डायरी’ (प्रथम भाग का लोकार्पण 25 जुलाई 2021),

सम्मान 

• कई वर्षों से दूरदर्शन और आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रस्तुति के साथ विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर पुरस्कार प्राप्त

• ईएमएस अकादमी ऑफ जर्नलिज्म द्वारा आयोजित पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ जनों के निर्देशन में भोपाल जेल में कैदियों को तीन माह दिए गए प्रशिक्षण के लिए विशेष सम्मान.

 

अन्य जानकारी: विधा- कविता, कहानी लघुकथा, लेख आलेख लेखन. संगीत, थिएटर, अभिनय, वॉइस ओवर आर्टिस्ट विधा से जुड़ाव. किस्सा-कहानी के नाम से पॉडकास्ट द्वारा अपनी लिखी कहानियों से सामाजिक चेतना फैलाने का कार्य कोरोना काल के दौरान लगातार किया जो आज भी जारी है. विगत वर्षों से लायंस क्लब इंटरनेशनल से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय. हिन्दी लेखिका मंच की सक्रिय सदस्य