शशि पुरवार

Hot
-15%
शशि

शशि पुरवार

shashipurwar@gmail.com. ब्लॉग: sapne-shashi.blogspot.com

2024-02-26 08:17:08

295

जन्म दिनांक: 22 जून, जन्म  स्थान: इंदौर.

 

माता: श्रीमती मंजुला गुप्ता. पिता: श्री महेश गुप्ता.

 

जीवन साथी: श्री मनोज पुरवार. संतान: पुत्री -01.

 

शिक्षा: बी.एस-सी. (विज्ञान), एम.ए. (राजनीति विज्ञान), कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एंड मैनेजमेंट में डिप्लोमा.

 

व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन,  स्तंभकार,  ब्लॉगर.

 

करियर यात्रा:. दसवी के बाद एनडीए की परीक्षा पास की और रेडियो ऑफ़िसर’ की पोस्ट के लिए इनका चयन हो गया, लेकिन कुछ कारणों से ज्वाइन नहीं कर सकीं. साइंस विषय से स्नातक करने के साथ एनआईआईटी से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एंड मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया. 2 वर्ष मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्य किया. इसके बाद देवी अहिल्या वि.वि. से राजनीतिक विज्ञान विषय में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. शिक्षा के साथ-साथ सपने’ नाम से ब्लॉग का संचालन और स्वतंत्र लेखन कार्य में सक्रिय.  

 

उपलब्धियां/सम्मान 

प्रकाशन

• व्यंग्य की घुड़दौड़ (व्यंग्य संग्रह)

• धूप आँगन की (कविता, लेख,  लघुकथा, कहानी, गज़ल, संपूर्ण साहित्यिक सफर)

• मन का चौबारा (काव्य संग्रह)

• जोगनी गंध (हाइकु संग्रह)

• भीड़ का हिस्सा नहीं (गीत-नवगीत संग्रह)

अप्रकाशित  साहित्य- दोहा संग्रह, कहानी संग्रह,  समीक्षा संग्रह व लेख संग्रह. प्रमुख साझा संग्रह -'नारी विमर्श के अर्थ' (निबंध संग्रह), 'उजास साथ रखना'  (चोखा संग्रह), 'त्रिसुगंधी' (गीत-नवगीत संग्रह), 'आधी आबादी' (हाइकु संग्रह), 'स्वातंत्र्योत्तर हिंदी कविता दशा और दिशा' (हाइकु आलेख संग्रह), नयी सदी के नवगीत (गीत संग्रह), सहयात्री समय के (गीत संग्रह), कविता अनवरत (गजल प्रकाशन), लेडीज डाट कॉम (व्यंग्य संग्रह), आधी आबादी के दोहे (दोहा संग्रह), स्त्री का आकाश (भाग-1 व भाग-2), पर्यावरण संरक्षण कविताएँ (ग्रीन अर्थ संगठन), गीत अष्ट, शब्द साधना (गीत संग्रह),  फिर गुनगुनाएं गीत (कविता कोश गीत), चुनिंदा लघुकथाएँ (लघुकथा संग्रह), खट्टे-मीठे रिश्ते (उपन्यास – सह लेखिका) आदि.

 

•  सम्पादन सरस्वती सुमन पत्रिका - नारी विशेषांक (साहित्य में नारी संवेदनाओं की अभिव्यक्ति)

• राष्ट्रभाषा हिंदी पर लिखे गए शशि पुरवार के गीत राजभाषा समिति द्वारा संरक्षित व राजभाषा विस्तारिका में प्रकाशित.

 

सम्मान

• हिंदी विश्व संस्थान और कनाडा से प्रकाशित 'प्रयास' के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित देशभक्ति गीत की विजेता व सम्मान (2013)

• 'अनहद कृति' काव्य प्रतिष्ठा सम्मान (2014-15)

• 'राष्ट्रभाषा सेवी सम्मान' अकोला (2015)

• हिंदी विद्यापीठ भागलपुर द्वारा ‘विद्यावाचस्पति सम्मान’ (2016)

• 'हरिशंकर परसाई स्मृति सम्मान' (2016)

• बेस्ट ब्लॉगर ऑफ़ द मन्थ (2016)

• भारत सरकार के महिला व बाल कल्याण विभाग द्वारा चुनी गई सौ महिला अचीवर्स में (साहित्य के क्षेत्र में) महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जी द्वारा सम्मानित (2016)

• वुमन इन एनवायरमेंट:  बालिका सर्वोदय और पर्यावरण संवर्द्धन के अंतर्गत राष्ट्र स्तरीय महिला कविता 2017 की विजेता व पर्यावरण की रचना ग्रीन अर्थ द्वारा सम्मानित

• अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ दिल्ली द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान’ (2018)

• हिंदुस्तानी भाषा अकादमी दिल्ली द्वारा ‘हिंदुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान’ (2018)

• वामा साहित्य सम्मान (2018)

• कल्याणकारी समिति में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित

• इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित (2018)

• अनकहे शब्द आईना ए अदब सम्मान (2020)

• कल्कि गौरव सम्मान 2021

• डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा रत्न सम्मान 2021

• देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिकाओं में आलेख, व्यंग्य, गीत– नवगीत,  गज़़ल, दोहे, कुण्डलियां, छंदमुक्त कविताएँ, तांका, चोका, माहिया, हाइकु, आलेख, लघुकथा, कहानी, कविताओं का सतत् लेखन एवं प्रकाशन. ऑन लाइन पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित.

• नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, कनाडा, न्यूजीलैंड से प्रकाशित होने वाली साहित्यिक पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन. कई समाचार पत्रों में साक्षात्कार एवं साहित्यिक जीवन पर कवरेज

 

रुचियां: लिखना-पढ़ना, अच्छा संगीत सुनना, कुकिंग, नृत्य, बागवानी, स्केचिंग आदि.

 

अन्य जानकारी: कथक नृत्य, बाँसुरी वादन, ड्रम बजाना आदि स्कूल में सीखा. फिल्म डायरेक्टर दर्शन दरवेश द्वारा कुछ कविताओं का पंजाबी अनुवाद व प्रकाशन. आकाशवाणी द्वारा गीत 'तिलिस्मी दुनिया’  की रिकॉर्डिंग, महाराष्ट्र वन विभाग द्वारा यह गीत ‘वन व जल नदी बचाओ’ अभियान में उपयोग. यह गीत सरकारी दस्तावेज़ में भी शामिल, गीत अब महाराष्ट्र वन विभाग  की साइट पर भी उपलब्ध. महिला बाल विकास मंत्रालय के लिए- बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ व नारी सशक्तिकरण अभियान में शामिल. इनके द्वारा संचालित ब्लॉग 'सपने’ भारत के शीर्ष ब्लॉग सूची में शामिल. भगवती शरण अग्रवाल के हाइकु का मराठी अनुवाद.