सपना शिवाले सोलंकी

Hot
-15%
सपना

सपना शिवाले सोलंकी

sapnapankajsolanki@gmail.com

2023-11-07 03:22:10

324

जन्म दिनांक : 30 अक्टूबर, जन्म स्थान: बालाघाट.

 

माता: श्रीमती मीना शिवाले, पिता: श्री रविशंकर शिवाले.

 

जीवन साथी: श्री पंकज सोलंकी. संतान: पुत्री -02.

 

शिक्षा: एम.ए. (भूगोल).

 

व्यवसाय: संयुक्त आयुक्त इंदौर संभाग/लेखन.

 

करियर यात्रा: पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी के साथ ही बालाघाट में ही कॉलेज में सहायक प्राध्यापक (भूगोल विषय) के रूप में कार्य किया. वर्ष 2002 में राज्य प्रशासनिक सेवा के माध्यम से उप जिलाध्यक्ष के पद पर चयनित. वर्ष 2015 में अपर कलेक्टर के पद पर पदोन्नति, वर्तमान में संयुक्त आयुक्त, इंदौर संभाग-इंदौर के पद पर पदस्थ.  लेखन कार्य जारी.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

प्रकाशन

• ‘नदी सी तुम’ कहानी संग्रह प्रकाशित.

•  कहानियां, लघुकथाएं समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित.

 

विदेश यात्रा: इटली, स्विट्ज़रलैण्ड, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, पेरिस, वेटिकन सिटी, साउथ कोरिया, दुबई.  

 

रुचियां: संगीत सुनना, यात्रा करना, साहित्य पढ़ना, कहानियां लेखन.

 

अन्य जानकारियां: लोगों की सेवा कर सकूं, इसलिए प्रशासनिक सेवा को चुना. साहित्य के क्षेत्र में मुझे न कोई पुरस्कार चाहिए और न ही कोई पहचान. बस लिखती रहूँ और अच्छा सन्देश समाज तक पहुंचा सकूं यही उद्देश्य है. आने वाले समय में उपन्यास भी लिखने का मन है. प्रशासनिक और पारिवारिक व्यस्तताओं के बावजूद लेखन और सामाजिक गतिविधियों (महिला साक्षरता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण जागरूकता, वृक्षारोपण) में सक्रिय.