डॉ. शोभा जैन

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. शोभा जैन

drshobhajain5@gmail.com ब्लॉग- https://drshobhajain.blogspot.com

2024-02-26 07:42:18

278

जन्म दिनांक: 05 सितंबर 77, जन्म स्थान: हरदा (मप्र.). 

 

माता: श्रीमती इंदिरा देवी, पिता: श्री प्रहलाद जी. 

 

जीवन साथी: श्री आशीष जैन. 

 

शिक्षा: बी.कॉम, एम.ए. (हिंदी साहित्य), पीएचडी. (हिंदी साहित्य). 

 

व्यवसाय: सम्पादक एवं स्वतंत्र लेखन. 

 

करियर यात्रा: करियर की शुरुआत वर्ष 1998-99 से शिक्षिका के रूप में की. विद्यालयीन स्तर पर शिक्षण के साथ काउंसलर के रूप में अनुभव (2003-2005), इसके बाद आइडियल असेट ग्रुप प्रा.लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य किया. वर्तमान में अतिथि प्राध्यापक के रूप में स्वतंत्र सेवाएं तथा लेखन कार्य जारी. 

 

उपलब्धियां/सम्मान 

प्रकाशन-

• समकाल के नेपथ्य में (निबंध संग्रह) प्रकाशित (साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश से अनुदान प्राप्त). 

 

संपादन- निबंध संग्रह डॉ. मिथिलेश दीक्षित के मूल्यपरक वैचारिक निबंध (सह-सम्पादन), प्रकृति दर्शन पत्रिका-नई दिल्ली, अंक अगस्त 2020 (अतिथि सम्पादन), शोधपरक ग्रंथ (व्यक्तित्व कृतित्व केन्द्रित शोधपरक ग्रंथ) ‘आखर आखर राकेश’ (सम्पादन), संवेदनाओं का आचमन (लघुकथा संग्रह) का भूमिका लेखन, विविध पत्र-पत्रिकाओं एवं किताबों में संपादन सहयोग एवं परामर्श, अंतराष्ट्रीय पत्रिकाओं के लिए शोध पत्र लेखन (रिसर्च पेपर).

प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं (साक्षात्कार, नई धारा, राजभाषा विस्तारिका (शासकीय), पाखी, समावर्तन, जनकृति, विभोम स्वर, हिंदी कुंज, (अंतरराष्ट्रीय) शिवना साहित्यिकी आदि) में निरंतर आलेख, समीक्षा लेखन एवं समसामयिक मुद्दों पर समीक्षात्मक लेख प्रकाशित. देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों (जनसत्ता, दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, प्रजातंत्र, देशबन्धु, स्वदेश, उपग्रह आदि) में सम -सामयिक विषयों/मुद्दों पर आलेखों का निरंतर प्रकाशन.  भोपाल से प्रकाशित दैनिक ‘सुबह सवेरे’ में साप्ताहिक स्तम्भ लेखन (प्रति सोमवार),  दैनिक चैतन्य लोक (पूर्व में –प्रति बुधवार) अब तक लगभग 400 से अधिक लेख प्रमुखता से प्रकाशित. महत्वपूर्ण पत्रिकाओं के विमर्श केंद्रित स्तंभों में आलोचकीय लेख एवं 50 से अधिक महत्वपूर्ण कृतियों की समीक्षाओं का प्रकाशन. आकाशवाणी से प्रसारित सभी केन्द्रों पर विविध विषयों पर चर्चा. 

 

सम्मान

• मध्यप्रदेश वुमेंस प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता एवं साहित्यिक लेखन के क्षेत्र में सम्मानित

• हरदा जिले की शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थान द्वारा सम्मानित वर्ष (2021). 

 

रुचियां: स्त्री विमर्श केंद्रित विषयों पर अध्ययन, सामयिक विषयों के साथ सामाजिक एवं साहित्यिक विषयों का अध्ययन, लेखन एवं चिंतन, इत्मिनान के समय में ग़ज़ल सुनना, जीवनी एवं बॉयोग्राफी पढ़ने में विशेष रुचि, प्रकृति के संग समय बिताना. 

 

अन्य जानकारी: लेखन की मूल विधा -गद्य समीक्षा, निबंध, आलोचनात्मक लेख (सम-सामयिक विमर्श केंद्रित). शिक्षा, साहित्य एवं हिन्दी भाषा संबंधी विषयों पर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में बौद्धिक विमर्श, गोष्ठियों एवं सेमिनार में मुख्य सहभागिता, हिन्दी भाषा पर विविध मंचों पर व्याख्यान.