दीपाली पुराणिया रंगशाही

Hot
-15%
दीपाली

दीपाली पुराणिया रंगशाही

deepalirangshahi9@gmai.com

2024-02-02 09:15:03

293

जन्म: 15 अक्टूबर, स्थान: इंदौर. 

 

माता: श्रीमती गीता पुराणिया, पिता: श्री मोतीलाल पुराणिया. 

 

जीवन साथी: श्री हिमांशु रंगशाही. सन्तान: पुत्र -01, पुत्री- 01. 

 

शिक्षा: बी कॉम. व्यवसाय: उच्च श्रेणी सहायक (भारतीय जीवन बीमा निगम, इंदौर)/ खिलाड़ी टेबल टेनिस 

 

करियर यात्रा: वर्ष 1999 से भारतीय जीवन बीमा निगम में स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत सहायक पद पर कार्य की शुरुआत. 

 

उपलब्धियां

• शालेय स्तर पर म.प्र. शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ग्वालियर एवं दुर्ग में प्रथम स्थान तथा जबलपुर में द्वितीय स्थान प्राप्त

राष्ट्रीय स्तर- 

• राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (सूरत) में म.प्र. का प्रतिनिधित्व कर तृतीय स्थान प्राप्त

• राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (कोलकाता) में म.प्र. का प्रतिनिधित्व कर पांचवा स्थान प्राप्त

•  राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पटियाला में म.प्र. का प्रतिनिधित्व कर द्वितीय स्थान प्राप्त

• म.प्र. स्टेट एंड इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस प्रतियोगिता-जूनियर (रीवा) में विजेता

• इन्विटेशन टेबल टेनिस प्रतियोगिता (बालको, छग) में विजेता

• म.प्र. स्टेट एंड इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस प्रतियोगिता (सीनियर) इंदौर में उप विजेता

• राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंडर 12, 14, 16 आयु वर्ग में क्रमश: 1, 2 और 4 बार विजेता

• म.प्र. की सीनियर लेवल प्रतियोगिताओं में 3 वर्ष प्रथम व 5 बार द्वितीय स्थान प्राप्त

• 25 नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में म.प्र. का प्रतिनिधित्व

• भारतीय जीवन बीमा निगम की अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में 16 वर्षों तक लगातार सफल प्रदर्शन- एकल प्रतियोगिता में क्रमश: तीन बार विजेता, चार वर्षों तक द्वितीय, तीन वर्ष तृतीय स्थान प्राप्त किया

• वर्ष 1999 में नेशनल सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता (चेन्नई) तथा राष्ट्रीय खेल (मणिपुर) में म.प्र. का प्रतिनिधित्व. 

 

रुचियां: किताबें पढ़ना, संगीत सुनना, लेखन. 

 

अन्य जानकारी: कक्षा 5वीं से ही पिता जी ने टेबल टेनिस सिखाना शुरू किया और दो महीने बाद इंदौर संभाग शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. माता-पिता दो बार अंतर्राष्ट्रीय वेटरन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र दंपति हैं. पिताजी खिलाड़ी होने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय अंपायर भी हैं. कई अंतर संस्थान (पब्लिक सेक्टर) प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाला एकमात्र परिवार, जहां मां बीएसएनएल और बेटी भारतीय जीवन बीमा निगम का प्रतिनिधित्व करते हुए आमने-सामने प्रतिद्वंद्वी के रूप में थी और पिता ने उसी स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका निभाई.