डॉ. उर्मिला  पोरवाल  'विद्यासागर’

Hot
-15%
डॉ. उर्मिला 

डॉ. उर्मिला  पोरवाल  'विद्यासागर’

urmiporwal@gmail.com. वेब: https://drurmilaporwalsethiya.blogspot.com

2024-02-14 05:30:49

221

जन्म दिनांक : 30 दिसंबर, जन्म स्थान: अहमदाबाद, स्थायी निवास:  उज्जैन.

 

माता: श्रीमती मंजुला पोरवाल, पिता: श्री ओमप्रकाश पोरवाल.

 

जीवन साथी: श्री अंकुश सेठिया.

 

शिक्षा: बी.ए., एम.ए., पीएचडी  (हिन्दी भाषा एवं  साहित्य)  विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, विद्यासागर  डी लिट- मानद) विक्रमशिला हिन्दी  विद्यापीठ, भागलपुर.

 

व्यवसाय: प्राध्यापक/साहित्यकार.

 

करियर यात्रा: वर्ष 2007 ज्ञानपीठ विद्यालय, उज्जैन से व्याख्याता (हिन्दी)  के रूप में अध्यापन यात्रा प्रारम्भ, वर्ष 2008 सॉफ्टविजन महाविद्यालय, इंदौर में सहा. प्राध्यापक, वर्ष 2009 से 2013 तक वीएस आईपीएस, उज्जैन में सहा. प्राध्यापक के पद पर कार्य किया. वर्ष 2014 से  र्तमान में शेषाद्रीपुरम महाविद्यालय, बैंगलोर में हिन्दी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत.

 

उपलब्धियां/सम्मान

• दक्षिण भारत में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में निरंतर शानदार प्रदर्शन करने, सक्रिय साहित्यिक योगदान हेतु राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और प्रांतीय मंचों पर 25 संस्थागत सम्मानों से अलंकृत

• नवांकुर साहित्य सभा नई दिल्ली द्वारा काव्य लेखक सम्मान (2015)

• विश्व हिन्दी संस्थान, कनाडा द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान (2016)

• साहित्य मण्डल, श्रीनाथ द्वारा, राजस्थान द्वारा हिन्दी भाषा भूषण (2018)

• श्रीमती रामेश्वरी देवी शिवकुमार शास्त्री सम्मान मुम्बई (2018)

• राष्ट्रीय शिक्षा गौरव अर्वाड- नई दिल्ली (2018)

• श्रेष्ठ हिन्दी सेवक अवॉर्ड कोल्लम, केरल (2019)

• ग्लोबल हिन्दी गौरव सम्मान, कुरुक्षेत्र, हरियाणा (2019)

•  मेन्टोर एंड मस्कट प्रा.लि., नई दिल्ली द्वारा सशक्त नारी सम्मान (2019)

• प्रेरणा साहित्य मंच, बेंगलुरु द्वारा साहित्य रत्न (2019)

• श्री अरबिंदो सोसायटी, पांडिचेरी द्वारा शिक्षक नवाचार अवार्ड (2019)

• विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा विद्यासागर उपाधि मानद (2019)

•  अंतर्राष्ट्रीय तथागत सृजन सम्मान (2019)

•  विश्व हिन्दी संस्थान, कनाडा द्वारा विश्व हिन्दी साहित्यरथी सम्मान (2019)

•  GKSS संस्थान, ग्वालियर द्वारा ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड  (2019)

• काव्य रंगोली साहित्य भूषण (2019 उप्र)

• सशक्त नारी को प्रणाम-ब्रजभूमि फाउंडेशन मथुरा द्वारा प्रभावशाली महिला (2019)

• दिल्ली, नवोदित साहित्यकार मंच एवं सोसायटी फॉर यूथ डेवलपमेंट, नई दिल्ली द्वारा त्रिलोचन सम्मान और ज्योतिबा फुले सम्मान (2020)

• एसएचएस ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2020)

• महात्मा गाँधी साहित्य सेवा संस्था, गाँधीनगर द्वारा गाँधी साहित्य सम्मान (2020)

• बालाजी साहित्य संस्था, म.प्र. द्वारा श्री सीताराम काव्य ऋषि सम्मान (2020)

• अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसन्धान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा योग साहित्य शिरोमणि (2021)

• राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, महिदपुर म.प्र. द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान (2021)

• विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं तथा समाचार पत्रों (उमाश्री-गाजियाबाद, सर्जक-मेरठ, शुभ संस्कृति-नीमच, पोरवाल जाग्रति मंदसौर, प्रयास-कनाडा, जनकृति-वर्धा, अपनी माटी-राजस्थान, सियासी खुलासा-इन्दौर, हिचकी-आगरा, साहित्य कावेरी, बैंगलोर, दस्तक न्यूज-उज्जैन, हैडलाईन एक्सप्रेस-जालन्धर, प्रभात संदेश, इन्दौर, जांगड़ा पोरवाल सन्देश, इंदौर, सारा सच-दिल्ली, द्वारका परिचय-दिल्ली, परिवर्तन –बैंगलोर आदि में साहित्यिक एवं समसामयिक विभिन्न विषयों पर लेख प्रकाशित. 

 

रुचियां: लेखन, पठन, पाठन, यात्रा और संभाषण.

 

अन्य जानकारी: साहित्य जगत में कविता, यात्रा वृतांत, अनुवाद, समीक्षा एवं शोध परक लेखन के क्षेत्र में सक्रिय. शोध परामर्श मंडल सदस्य, हिन्दी भाषा प्रशिक्षक, शोध परीक्षक, अनुवादक, कवयित्री, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संपादकीय मंडल सदस्य आदि. विषय विशेषज्ञ एवं वक्ता के रूप में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित लगभग 28 साहित्यिक संगोष्ठियों और सम्मेलनों में उपस्थित रहकर विचार अभिव्यक्ति, देश की विभिन्न साहित्यिक परिषदों में कर्नाटक प्रतिनिधि और सम्मानित सदस्य. हिंदुस्तान हॉटलाइन न्यूज़ एवं  K 24  न्यूज़ लाइव  द्वारा साहित्यिक साक्षात्कार,