उषा सक्सेना

Hot
-15%
उषा

उषा सक्सेना

--------------

2023-11-07 02:36:04

245

जन्म दिनांक: 30 अगस्त. जन्म स्थान: छतरपुर.

 

माता:  श्रीमती राजा बेटी, पिता: श्री रामनारायण लाल सक्सेना.

 

जीवन साथी: श्री घनश्याम दास सक्सेना. संतान: पुत्री- 02.

 

शिक्षा: एम.ए. (राजनीति शास्त्र एवं संस्कृत).

 

व्यवसाय: शिक्षण सहायक प्राध्यापक (अल्पकालीन) बैकुंठपुरसरगुजा/ साहित्यकार. 

 

करियर यात्रा: वर्ष 1989 से 1990 जनवरी तक बैकुंठपुर शासकीय महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक.

 

उपलब्धियां/सम्मान

प्रकाशन

• सीतायन महाकाव्य

• बांसुरिया काव्य संग्रह

• श्री कृष्णलीला

• भूमिजा महाकाव्य

हिन्दी ई-बुक प्रकाशन

•  (सीतायन महाकाव्य, दूसरा संस्करण)

• आलेख -हमारी सांस्कृतिक विरासत

उपन्यास

• खजुराहो के कला तीर्थ, एक कलाकार का प्रेम

• सहस्र-रावण

• चंद्रदेव

• सूर्यदेव

समाचार पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां, लेख प्रकाशित.

 

सम्मान

• कादम्बरी संस्था जबलपुर द्वारा पत्रकारिता पुरस्कार (1991)

• मध्यप्रदेश लेखिका संघ द्वारा सीतायन महाकाव्य द्वारा पुरस्कृत (2010)

• मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा श्रीमती कस्तूरी बाई पुरस्कार (2013)

• मध्यप्रदेश लेखिका संघ द्वारा बाँसुरिया काव्य संग्रह के लिए अंजना मगरे पुरस्कार (2014)

• कादम्बिनी शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा पुस्तक उत्सव 2014-2015 सम्मान

• म.प्र. द्वारा श्रेष्ठ साधना सम्मान (2016)

• साहित्य सम्मेलन प्रयागराज द्वारा काव्य श्री पुरस्कार (2016-2017)

• ग्वालियर साहित्य कला परिषद ग्वालियर म.प्र.इकाई द्वारा साहित्य जगत के स्वर्ण स्तम्भ एवं लाईफ टाईम एचीवमेंट एवार्ड ऑफ एक्सीलेंसी

• शब्द समिधा सम्मान (वर्ष 2017 एवं 2019)

• विश्व हिन्दी लेखिका संघ इलाहाबाद द्वारा अमृता प्रीतम पुरस्कार (2018)

• अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान (2019)

• मध्यप्रदेश लेखिका संघ द्वारा भूमिजा महाकाव्य के लिए पुरस्कृत (2019)

• मध्यप्रदेश लेखिका संघ द्वारा अमृत महोत्सव सम्मान (2019)

• अग्निशिखा मंच द्वारा पतंजलि पुरस्कार, विश्व भारती द्वारा हिन्दी सम्मान

• अम्बिकापुर दूरदर्शन पर काव्य पाठ आकाशवाणी में हिन्दी वार्ता, काव्य पाठ प्रसारित.

 

विदेश यात्रा: नेपाल. 

 

रुचियां: साहित्य पठन पाठन, लेखन, कविता, कहानी, लघुकथा, उपन्यास, आलेख, समीक्षा, ज्योतिष, योग एवं अध्यात्म में विशेष अभिरुचि.

 

अन्य जानकारी: पूर्व अध्यक्ष- संबोधन साहित्य कला परिषद, वनवासी महिला समिति- मनेन्द्रगढ़समता मंच-मनेन्द्रगढ़. पूर्व उपाध्यक्ष- मध्यप्रदेश लेखिका संघ. भोपाल की अनेक साहित्यिक संस्थाओं (मप्र लेखिका संघ भोपाल, लेखक संघ, अ.भा. साहित्य परिषद बाल साहित्य शोध केन्द्र, बुंदेलखंड साहित्य परिषद, तुलसी साहित्य अकादमी, मानस भवन, हिन्दी भवन, वरिष्ठ विचार विमर्श समिति आदि) की आजीवन सदस्य. मंच संचालन.