जन्म दिनांक: 10 अक्टूबर 1962, जन्म स्थान: शिबपुर (पश्चिम बंगाल).
माता: स्व. श्रीमती रेखा बासु, पिता: श्री मणीलाल बासु.
जीवन साथी: श्री प्रेम गुप्ता. संतान: पुत्र -01.
शिक्षा: ग्रेजुएशन, डिप्लोमा इन डांस,
व्यवसाय: बैले नाट्य कोरियोग्राफर.
करियर यात्रा: स्नातक उपाधि के पश्चात रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता से कथकली, भरतनाट्यम एवं मणिपुरी नृत्यों की शिक्षा प्राप्त की.
अब तक बैले- राम की शक्ति पूजा, साकेत, महिषासुर मर्दिनी, निराले हैं निराला, सीता की अग्रि परीक्षा, वंदेमातरम, जलावतरण, राष्ट्रवादी कविताओं का बैले में अनुप्रयोग, मुक्तिबोध की कविताओं पर केन्द्रित बैले, वीर अभिमन्यु, राणा प्रताप बैले, उत्तर रामचरित, उत्तरप्रियदर्शी, अशोक, लीजेन्ट ऑफ झांसी की रानी, आजादी के तराने, आजाद हिन्द के नारे, कैकयी, अर्द्धनारीश्वर, गीतांजलि, कामना, निराला के राम, काँवर श्रवण कुमार की, रत्नावली, प्रकृति, उदित भास्कर, आनन्द मठ, गीत रामायण, मित्रता आदि बैले नाटकों की कोरियोग्राफी एवं मंचन. खूबसूरत बहू, टिम्बक टू, छुटकी गिलहरी नाटकों का निर्देशन एवं मंचन. पैंतालीस वर्ष से अभिनय, निर्देशन एवं कोरियोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय.
उपलब्धियां/सम्मान
• संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फैलोशिप प्राप्त
• श्री अच्युतानंद चट्टोपाध्याय तथा श्री प्रभात गांगुली के निर्देशन में अनेक नृत्य नाटिकाओं (बैले) में नृत्याभिनय
• प्रख्यात रंगकर्मी श्री बंशी कौल के निर्देशन में अनेक नाटकों में अभिनय
• राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के लिए त्रिपुरा राज्य में बाल रंग शिविर का निर्देशन
• संकल्प संस्था नई दिल्ली के लिए- मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों के 45 जिलों में बैले नाट्य कार्यशाला का संचालन
• 3000 कलाकारों के साथ भोपाल में 'आजादी की कहानी' (1857 से लेकर 1947 तक की क्रांतिकारियों पर केन्द्रित) की प्रस्तुति
• 300 कलाकारों को लेकर मराठी भाषा में रचित ‘नृत्य रामायण’ की प्रस्तुति (शोलापुर-महाराष्ट्र)
• ‘रानी झांसी की’ के शोलापुर में 6 प्रदर्शन (31 दिसम्बर 2016 से 06 जनवरी 2017 तक)
• उत्तरप्रदेश शासन के लिए 3000 कलाकारों को लेकर उत्तर प्रदेश के लोक नृत्यों की कोरियोग्राफी एवं निर्देशन सहित अनेक नृत्य नाटिकाओं का देश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन.
सम्मान
• गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान
• रंग गौरव सम्मान
• मराठी सांस्कृतिक मण्डल सम्मान
• सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘चन्द्र’ नाट्य सम्मान
• हिन्दू उत्सव समिति भोपाल, संस्कार भारती भोपाल, इफ्तेखार क्रिकेट नाटक अकादमी भोपाल, नागरिक कल्याण समिति गुना द्वारा सम्मानित.
विदेश यात्रा: थाईलैण्ड, मॉरीशस, सोवियत संघ, ताशकंद आदि की सांस्कृतिक यात्राएं.
रुचियां: कुकिंग, किताबें पढ़ना.
अन्य जानकारी: स्कूलों, निशक्तजन, किशोर बालक-बालिका गृह और ग्रामीण बच्चों में रंग-संस्कार की पहल.