जन्म: 08 फरवरी, स्थान: भिलाई (छ.ग.).
माता: श्रीमती केतकी सिंह, पिता: श्री जयकुमार सिंह.
जीवन साथी: डॉ. ए.पी.एस. चौहान. संतान: पुत्र -02.
शिक्षा: एम.एस.सी. (प्राणी शास्त्र), बी.एड. व्यवसाय: स्वतंत्र लेखन.
करियर यात्रा: कर्म भूमि इंदौर में विभिन्न साहित्यिक मंचों में 7-8 वर्ष से सक्रिय भूमिका, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन, आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं कई मंचों से काव्य पाठ, सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका एवं समाज सेवा (अनाथालयों एवं वृद्धाश्रमों में सहयोग एवं सेवा).
उपलब्धियां/सम्मान
मार्च 2019 में वामा साहित्य मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महिला समागम में सक्रिय सहभागिता, कन्या भ्रूण हत्या पर राज्य स्तरीय रचना चयनित,
प्रकाशन दो कृतियां (काव्य संग्रह) 'आज फिर उठी कलम' और “मेरी बिटिया” 2019 में प्रकाशित
सम्मान
• अंतर्राष्ट्रीय मंच साहित्य मीडिया द्वारा रचना चयनित एवं सम्मान
• उज्जैन सिंहस्थ 2016 पर सृजन लोक मंच द्वारा रचना प्रकाशित एवं सम्मानित,
• नवम्बर 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रांतिधरा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्य साधक सम्मान.
रुचियां: लेखन, पठन, अध्ययन, अध्यापन, समाज सेवा, पेंटिंग (चित्रकारी), सिलाई, बुनाई, कुकिंग, रंगोली.