जन्म दिनांक: 23 अक्टूबर, जन्म स्थान: सिकन्दराराऊ (उप्र).
माता: श्रीमती स्व. सरोजनी देवी सक्सेना, पिता: स्व. व्ही.एम सक्सेना.
जीवन साथी: श्री सुभाष सक्सेना. संतान: पुत्र- 02. शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी लिटरेचर).
व्यवसाय: सामाजिक कार्यकर्ता/स्वतंत्र लेखन.
करियर यात्रा: कायस्थ समाज द्वारा प्रकाशित वैवाहिक पत्रिकाओं का संपादन, वर्ष 1999 से लेकर 2003 तक ‘प्रयास’ पत्रिका का संपादन, वर्तमान में ‘शुभ घड़ी परिचय’ सम्मेलन की संयोजक.
उपलब्धियां/सम्मान
• बैडमिंटन टेबल टेनिस एवं वॉलीबॉल में अनेक पुरस्कार प्राप्त.
• टेबल टेनिस में विक्रम विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज (1973) की चैंपियन एवं तत्कालीन कुलपति स्व. श्री शिवमंगल सिंह सुमन से पुरस्कार प्राप्त
• कायस्थ गौरव सम्मान
• कायस्थ रत्न सम्मान
• कायस्थ विभूति और कायस्थ प्रतिभा सम्मान
• लायंस क्लब द्वारा लायन ऑफ द ईयर
• सर्वश्रेष्ठ लॉयन ऑफ द रीजन
• सर्वश्रेष्ठ लायंस ऑफ द जोन के अलावा जिला एवं राष्ट्रीय पुरस्कारों से अनेक बार सम्मानित
• साहित्यिक गोष्ठी में उत्कृष्ट कविता पाठ करने पर भारत संचार निगम लिमिटेड, इंदौर द्वारा सम्मानित (2011)
• अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महिला क्लब द्वारा उत्कृष्ट समाज सेवा हेतु सम्मानित (2016)
• पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित (लखनऊ 2017)
• स्वच्छता अभियान में सहयोग करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित (2017)
• समाज सेवा में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित रांची झारखंड (2018)
• ब्रजभूमि फाउंडेशन मथुरा द्वारा 51 सबसे प्रभावशाली महिलाएं में शामिल (2019) सहित अनेक सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त.
• अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर अनेक कार्यक्रम प्रसारित.
अन्य जानकारी: कैदी महिलाओं और फुटपाथी बच्चों को संस्कार शिक्षा, मध्यप्रदेश के अलावा अन्य प्रान्तों में भी 25 से अधिक वर्ष से समाज सेवा में सक्रिय. स्वयं के बलबूते अपनी पहचान बनाने वाले महिलाओं के लिए हर वर्ष स्वयंसिद्धा सम्मान का आयोजन वर्ष 2007 में ‘इरा’ कायस्थ सोशल ग्रुप की स्थापना. इसके माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय. कोरोनाकाल में रेडक्रॉस एवं विसर्जन आश्रम में भोजन हेतु राशि प्रदान. घरेलू कामकाजी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन. कायस्थ महिला समाज की अनेक इकाइयों में एवं इंदौर में संचालित अनेक संस्थाओं में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव, बीएसएनएल द्वारा संचालित महिला उत्पीड़न समिति की सक्रिय सदस्य, इंदौर में स्टार चौराहे का नाम श्री चित्रगुप्त चौराहा करवाने में विशेष योगदान.
रुचियां: नई-नई चीजें सीखना, लेखन, समाज सेवा, कुकिंग.