भारती श्रीवास्तव

Hot
-15%
भारती

भारती श्रीवास्तव

bshrivastav53@gmail.com

2023-11-07 02:24:56

229

जन्म दिनांक : 28 जनवरी, जन्म स्थान: पन्ना.

 

माता: श्रीमती सरोज खरे, पिता: श्री रमेश कुमार खरे.

 

जीवन साथी: श्री संदीप श्रीवास्तव. संतान: पुत्र -01.

 

शिक्षा: बी.ए- (संगीत- 1996), बी.म्यूज/ बी डांस 1997, एम. म्यूज/एम डांस 1998, गीतांजली जूनियर डिप्लोमा, गीतांजली सीनियर डिप्लोमा सभी उपाधियां प्रथम स्थान के साथ इंदिरा संगीत और फाइन आर्ट्स खैरागढ़.

 

व्यवसाय: शिक्षिका/संस्थापक- स्वरागिनी संगीत महाविद्यालय (2004).

 

करियर यात्रा: बिरला विकास हायर सेकेंडरी स्कूल सतना में वर्ष 1998 से 2004 तक संगीत शिक्षिका, इसके साथ ही वर्ष 1999 से 2002 तक शासकीय इंदिरा महाविद्यालय, सतना में व्याख्याता, इसके बाद उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत महाविद्यालय, सतना में प्राचार्य. वर्ष 2004 से अब तक कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रतनपुर, भोपाल में शिक्षिका.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

सम्मान 

• आनंद जी द्वारा उच्च कोटि का कलाकार सम्मान (2011)

• कायस्थ समाज द्वारा नारी शक्ति प्रेरणा सम्मान (2012)

• मप्र, राष्ट्रभाषा समिति द्वारा महिला समाज सेवी सम्मान

• सर्वश्रेष्ठ संगीत गुरु सम्मान (2013)

• सावित्री बाई फुले सम्मान (2014)

• तूलिका सम्मान (2015)

• रविन्द्र जैन/अनूप जलोटा/प्रदीप पंडित जी आदि के करकमलों द्वारा सरगम के सितारे अवार्ड (2011/ 2013/2017/2018)

• सद्भावना अलंकरण अवार्ड (2018).

 

रुचियां: संगीत, लिखना-पढ़ना और सामाजिक कार्य.

 

अन्य जानकारी: स्वरागिनी संगीत महाविद्यालय में निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देते हुए संगीत के जरिये उन्हें रोजगार के योग्य बनाना, महिला सेवा के कार्य करते हुए उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करना तथा स्वावलंबी बनाना, प्रतिभावान गरीब महिलाएं, जिन्हें मंच नहीं मिल पाता, उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण देकर मंच प्रदान करतीं हैं.