जन्म दिनांक : 8 दिसंबर, जन्म स्थान: ग्वालियर.
माता: श्रीमती संतोष भटनागर, पिता: श्री कृष्ण कन्हैया भटनागर.
जीवन साथी: संदीप भटनागर. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.
शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी साहित्य मेरिट स्कालर)) बी.एड.
व्यवसाय: शिक्षण.
करियर यात्रा: तीस वर्ष पूर्व सेंट मेरीज़ सीनियर सैकण्डरी स्कूल, देवास में हिन्दी अध्यापिका के रूप में कार्य की शुरुआत, इसी स्कूल में अध्यापन कार्य जारी रखते हुए वर्तमान में हिन्दी विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत.
उपलब्धियां/सम्मान
प्रकाशन- काव्य संग्रह – 1. रणवीर, 2. तरंगिणी तथा लघुकथा संग्रह – ‘एलबम’. आगामी एक लघुकथा संग्रह (खिड़की) प्रकाशनाधीन
सम्मान
• विद्यार्थी विकास मंच समिति, उज्जैन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान (2016)
• हिन्दी विकास मंच द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रचनात्मक लेखन में द्वितीय पुरस्कार (2018)
• ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल (आबूधाबी) में शिक्षण तकनीक पर कार्यशाला आयोजन पर प्रशंसा-पत्र (2019)
• विश्व हिन्दी लेखिका मंच द्वारा महादेवी वर्मा मेमोरियल अवार्ड (2019)
• कायस्थ विकास परिषद द्वारा शिक्षक सम्मान (2019)
• विश्व हिन्दी लेखिका मंच द्वारा अमृता प्रीतम अवार्ड (2020)
• मधुबन एजुकेशनल बुक्स द्वारा हिंदी शिक्षण को विशिष्ट प्रगतिशील एवं रचनात्मक बनाने हेतु सम्मानित (2020)
• लायंस क्लब इंदौर द्वारा काव्यांजलि स्वरचित काव्य पाठ में रचना सम्मानित (2020)
• रोटरी क्लब देवास द्वारा सामाजिक कार्यों में सहभागिता हेतु सम्मानित (2020)
• अंतर्राष्ट्रीय साहित्य प्रकोष्ठ ‘नाद नागरी’ द्वारा उत्कृष्ट रचनाशीलता हेतु सम्मानित (2020)
• संस्कृति साहित्य मंच इंदौर द्वारा सम्मानित (2020)
• अंतरराष्ट्रीय साहित्य प्रकोष्ठ नाद नागरी द्वारा शब्द कौशल सम्मान
• विश्व हिन्दी लेखिका मंच द्वारा श्रेष्ठ कवयित्री सम्मान (2021)
• साहित्य कलश संस्था इंदौर (म.प्र.) द्वारा काव्य संग्रह रणवीर के लिए श्री विशनदास मोर्यानी स्मृति अलंकरण (2021-22)
• वामा साहित्य मंच इंदौर व घमासान डाट काम द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला साहित्य समागम 2022 में उत्कृष्ट संचालन हेतु सम्मानित
• इंदौर प्रेस क्लब द्वारा डा.एस.एन.तिवारी स्मृति सम्मान (2022)
• लघुकथा संग्रह 'एलबम' लघुकथा के लिए शोध केन्द्र भोपाल द्वारा कृति सम्मान (2022)
• कथा सागर व काव्य गंगोत्री महू द्वारा आयोजित कहानी प्रतियोगिता 2022 में रचना पुरस्कृत
• कथा दर्पण साहित्य मंच इंदौर द्वारा 'कमल रत्न' 2022
• श्री नर्मदा प्रकाशन लखनऊ द्वारा “साहित्य प्राज्ञ सम्मान (2022)
• समाज्ञा एवं हिन्दी शिक्षण द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार में योगदान हेतु सम्मानित सहित अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त.
सहभागिता- श्री देवी अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय इंदौर के हीरक जयंती समारोह में साहित्य समागम में सहभागिता, इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में सहभागिता.
विदेश यात्रा: अबू धाबी.
रुचियां: लेखन, पठन-पाठन, क्राफ्ट वर्क, ड्राइंग, पेंटिंग, कुकिंग.
अन्य जानकारी: लेखन विधा गद्य व पद्य. हिन्दी पठन-पाठन हेतु ‘हिन्दी शाला’ नाम से यूट्यूब चैनल जिस पर इनके 90 वीडियो अपलोड.