यखलेश बघेल

Hot
-15%
यखलेश

यखलेश बघेल

yakhleshdhrupad@gmail.com वेब: dhrupadyakhlesh.in

2023-11-07 02:26:51

215

जन्म: 11 अक्टूबर, स्थान: ग्वालियर.

 

माता: श्रीमती शालिनी बघेल, पिता: श्री मदनलाल बघेल.

 

शिक्षा: बी.एस.सी., एम.ए. (संगीत), ध्रुपद कला रत्न

 

व्यवसाय: ध्रुपद गायक (प्रस्तुति, प्रशिक्षण).

 

करियर यात्रा: साउथ सेन्ट्रल ज़ोन के अंतर्गत संचालित शिष्य परंपरा के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, वर्तमान में ग्वालियर ध्रुपद केंद्र ग्वालियर में सहायक गुरु के रूप में सेवाएं जारी.

 

उपलब्धियां/सम्मान 

• ध्रुपद कला रत्न में ग्रेड प्राप्त

• आकाशवाणी की बीहाई ग्रेडेड कलाकार

• आकाशवाणी, शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में ध्रुपद-धमार में वर्ष 2015 में सम्पूर्ण भारत में विशेष पुरस्कार प्राप्त

• मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति

 

सम्मान

• अखिल भारतीय आकाशवाणी संगीत प्रतियोगिता सम्मान कलकत्ता 2015

•  युवा सम्मान राष्ट्रीय स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली

• युवा उपलब्धि सम्मान जयपुर

•  ध्रुपद मेला सम्मान वाराणसी

•  संस्कार भारती युवा सम्मान

•  संस्कार मंजरी शक्ति साधना सम्मान

• दूरदर्शन मध्यप्रदेश में गायन का प्रसारण

 

प्रस्तुतियां

• म.प्र. संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित उत्तराधिकार कार्यक्रम (2015),

• आकाशवाणी संगीत पुरस्कारसमारोह कलकत्ता (2016)

• 23वीं अखिल भारतीय ध्रुपद नाद- निनाद विरासत समारोह जयपुर  (2017)

• तानसेन समारोह (2018)

•  संत वाणी समारोह ग्वालियर भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (2018)

• उस्ताद ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर स्मृति समारोह एकल प्रस्तुति

• वर्ष 2011 से 2015 तक लगातार प्रत्येक वर्ष ध्रुपद मेलाबनारस में प्रस्तुतियाँ

• वर्ष 2016 में उज्जैन 'महाकुंभ’  में जुगलबंदी

• नाद भेद स्पीक मैके

• नाना साहब पानसे बकायन दमोह

•  महाराजा मानसिंह तोमर जन्मोत्सव समारोह

• भवभूति समारोह जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर आदि प्रतिष्ठित मंचों पर प्रस्तुतियां.

 

रुचियां: पेंटिंग, पुस्तकें पढ़ना.

 

अन्य जानकारी: संस्कृति विभाग, मप्र द्वारा राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विवि. में गुरु शिष्य परम्परा के अंतर्गत संचालित ध्रुपद केंद्र में गुरु श्री अभिजीत सुखदाणे जी से चार वर्ष तक छात्रवृत्ति के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त की जो अब तक जारी है.