चेतना खले

Hot
-15%
चेतना

चेतना खले

chetnakhale@gmail.com

2024-06-10 07:03:59

197

जन्म: 05 नवंबर, स्थान: इंदौर. 

 

माता: श्रीमती साधना खले, पिता: श्री निरंजन खले. 

 

शिक्षा: सेंट राफेल हायर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, इंदौर से 12वीं तक शिक्षा पूरी की. बीएससी. (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एम.ए. (संगीत- स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, भारती विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी-पुणे), पी.एचडी. (शास्त्रीय संगीत- वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान) अध्ययनरत. 

 

व्यवसाय: शास्त्रीय गायिका. करियर यात्रा: अध्ययन के साथ साथ मंचीय प्रस्तुतियां जारी. 

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

• नेट-जेआरएफ (हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत) परीक्षा उत्तीर्ण

• एकल शास्त्रीय गायन में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में तीसरा स्थान और क्षेत्रीय युवा महोत्सव में दो बार दूसरा स्थान हासिल किया.

• गुरुकुल अनुभव स्कालरशिप स्कीम  के तहत SPIC MACAY द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्त

• भारतीय प्रसारक मंडल गंधर्व महाविद्यालय, पुणे (2017-18) द्वारा प्रतिष्ठित ‘बाबुराव पुसालकर स्कालरशिप’ प्राप्त

• पं. शौनक अभिषेकी के कर कमलों से शास्त्रीय संगीत गायन के लिए डॉ. विमल चोरखाड़े मेमोरियल अवार्ड  (2018)

• ऑल इंडिया रेडियो द्वारा चयन और आकाशवाणी इंदौर के ‘युववाणी’ कार्यक्रम में गायन

• पूरे भारत में एकल शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ शास्त्रीय जुगलबंदी के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत

• भारत भवन- भोपाल में प्रतिष्ठित नंदकिशोर शर्मा संगीत समारोह में जुगलबंदी. 

 

रुचियां: बैडमिंटन, कुकिंग, योग. 

 

अन्य जानकारी: बचपन से ही संगीत कला की ओर रुझान होने से 4 साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू किया. अपने माता-पिता द्वारा दिए गए सहायक वातावरण और अपने गुरुओं (गुरु पंडित जसराज जी और गौतम काले जी) द्वारा प्रदान किए गए उचित मार्गदर्शन में शास्त्रीय गायन की विधिवत शिक्षा प्राप्त की. शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने तथा युवा संगीतकारों के लिए इंदौर में एक समूह ‘स्वर बैठक’ की स्थापना.