जन्म दिनांक: 30 अप्रैल, जन्म स्थान: गोहद (भिंड).
माता: श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, पिता: श्री सतीश श्रीवास्तव.
शिक्षा: स्कूल की शिक्षा भोपाल, सागर, जबलपुर आदि स्थानों से ग्रहण की.इंजीनियरिंग स्नातक (विद्युत अभियांत्रिकी). शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर से तथा स्नातकोत्तर (डिजिटल डिज़ाइन) की डिग्री सैन होज़ स्टेट, यूनिवर्सिटी, कैलिफ़ोर्निया से प्राप्त की.
व्यवसाय: हार्डवेयर इंजीनियर/स्वतंत्र लेखन
करियर यात्रा: 1998 में विश्व की सर्वप्रथम हिंदी वेबज़ीन्स में से एक ‘उद्गम’ की शुरुआत तथा 2004 तक संपादन.
उपलब्धियां/सम्मान
प्रकाशन
• काव्य संग्रह- 1. खुले पृष्ठ (1989) 2. बूंद का द्वंद्व (2014) 3. तुमसे जुड़े बिना (2017)
• कहानी संग्रह- 1. शेष फिर (2004) 2. अदृश्य किनारा (2015) 3. ऑडियो बुक (अदृश्य किनारा तथा तुमसे जुड़े बिना की ऑडियो बुक अमेज़न, आय ट्यून्स तथा ऑडिबल पर उपलब्ध).
• ई-बुक - ‘बूंद का द्वंद्व, अदृश्य किनारा, तुमसे जुड़े बिना किंडल पर.
थियेटर
• आषाढ़ का एक दिन (1998, 2019), छोटी छोटी बातें (2015), ख़ामोश अदालत जारी है- (2002) में अभिनय
• विरासत और तलाश वजूदों की, कमंद और मैडम कुट्टी की क्लास का निर्देशन
• अंग्रेजी नाटक दि काईट एंड द स्वान तथा मॉम्स मॉम का मंचन व निर्देशन
• भारत सहित अमेरिका की पत्र-पत्रिकाओं (कादंबिनी, नवनीत, हंस, कथाक्रम, कथाबिंब, वागर्थ, अभिनव इमरोज़, विभोम स्वर, वर्तमान साहित्य, हिंदी जगत, विश्वा, सृजन गाथा, हिंदी चेतना, अमेरिकन पत्रिकाएं- सेज, डुकूल, वाईन लीव्स लिटरेरी जरनल, क्रिएशन एंड क्रिटिसिज़्म, कैलियोप, स्टारीज़ेन, तथा सैज़्यूरा आदि) में निरंतर कविताएं, कहानियां प्रकाशित
• सोल लिट के शीतांक में अंग्रेजी कविता ‘अ रुम फ़ुल ऑफ़ थिंग्स‘ का प्रकाशन
• बर्कले और सैन होज़ के अमेरिकन रेडियो चैनलों पर कविताओं का प्रसारण
• फ्लैश फ़िक्शन फ़ोरम- सैन होज़ में कविता तथा कहानी पाठ
• सैन होज़ पोएट्री फ़ेस्टिवल में हिंदी कविता पाठ तदोपरांत अंग्रेज़ी में अनुदित काव्य पाठ
• बिरला फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘'साहित्य, संवाद और संगोष्ठी'‘ में कहानी पाठ
• साहित्य अकादमी, दिल्ली में ‘साहित्य मंच‘ पर कविता पाठ
• सैन फ्रैंसिस्को लिटक्रॅाल फेस्टिवल (अक्टूबर 2019) में कहानी पाठ
• म.प्र. साहित्य परिषद की 'निरंतर' श्रृंखला में रचना पाठ (जनवरी 2020)
• सैन होज़ म्यूजिय़म ऑफ आर्ट में कविता पाठ (जनवरी 2020)
सम्मान
• ग्लोरियस इंडिया अवॉर्ड (2017 साहित्य)
• कमलेश्वर स्मृति कथा सम्मान (2019).
रुचियां: नाट्य निर्देशन, अभिनय तथा चित्रकारी.
अन्य जानकारी: हिंदी तथा अंग्रेजी में कविताएं, कहानियां तथा नाट्य लेखन. वर्ष 2004 में सैन होज़, कैलिफ़ोर्निया में 96.1 एफ.एम से लोकप्रिय हिंदी रेडियो प्रोग्राम ’उपहार’ का प्रसारण और संचालन. बौछार (2020-2021) – पोएट्री सेंटर सैन होज़ के तत्वाधान में हिंदी की विषयाधारित रचनाओं की मासिक श्रृंखला की संकल्पना, संयोजन और संचालन. कैलिफ़ोर्निया में निरंतर साहित्यिक/हिंदी कार्यक्रमों का आयोजन