अंजना गुप्ता 

Hot
-15%
अंजना

अंजना गुप्ता 

anjnagupta10@gmail.com

2023-11-07 02:21:23

228

जन्म दिनांक: 10 सितम्बर, जन्म स्थान: शाहगढ़ (सागर). 

 

माता: श्रीमती विमलेश गुप्ता. पिता: श्री श्रीनिवास गुप्ता. 

 

शिक्षा: एम.ए., बी.जे. 

 

व्यवसाय: टॉक शो प्रोड्यूसर, पटकथा लेखन, डॉक्युमेंट्री फिल्म्स लेखन, फीचर्स, कंटेंट राइटर, सोशल आंत्रप्रेन्योर, प्रबंध संपादक - दिलांज. 

 

करियर यात्रा: 22 वर्षों से टेलीविजन, रेडियो में सक्रिय, दूरदर्शन, आकाशवाणी, इग्नू के ज्ञानवाणी चैनल के साथ सम्बद्ध. 14 वर्षों से वृत्तचित्रों के निर्माण कार्य में सक्रिय, वर्ष 1995 से ‘अमिट स्मृति बाल कल्याण समिति’ नाम से एनजीओ का संचालन. वर्ष 2008 से ‘दिलांज’ त्रैमासिक (समसामयिक विषयक पत्रिका) का प्रकाशन.

 

 उपलब्धियां/सम्मान 

प्रकाशन 

1. ‘गांधी और हम’ 2. ‘जिज्ञासा’ (सौर मंडल विषयक).

वर्ष 1981 में पहली कहानी नंदन पत्रिका में प्रकाशित.

 

सम्मान 

• वर्ष 1981 में राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी के हाथों प्रेसिडेंट गाइड अवार्ड प्राप्त

•  पुस्तक ‘गांधी और हम’ के लिए देश की पहली महिला लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के हाथों मध्यप्रदेश गांधी दर्शन पुरस्कार से सम्मानित

• यूट्यूब पर विविध विषयक वीडियो सीरीज की स्ट्रीमिंग. 

 

रुचियां: देश और समाज के लिए ऐसा कार्य करना जो मिसाल बन जाए, खुश रहना, छोटी-छोटी बातों में अवसर तलाश कर आगे बढ़ना, नृत्य करना, फिल्में देखना, गाना गाना. 

 

अन्य जानकारी: विज्ञान और तकनीक, प्रौद्योगिकी के लोकव्यापीकरण, खगोल शास्त्र में खगोलीय इवेंट्स के पब्लिक शो, देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों में भ्रमण, स्कूल-कॉलेज, टीचर्स के लिए एस्ट्रोनॉमी क्विज और कैनवास प्रोग्राम का संचालन. संचार साधनों पर जागरूक कार्यशालाएं, किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिक आधार पर जागरूकता कार्यक्रम, फाइनेंशियल-डिजिटल लिटरेसी वर्कशॉप, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर के रूप में कार्य. वृक्षारोपण कार्यक्रम, जल एवं भूमि संरक्षण कार्यक्रम, पुस्तक ‘गांधी और हम’ मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में रेफरेंस के लिए उपलब्ध. कोविड 19 के दौरान यूट्यूब चैनल ‘adshop  और ‘दिलांज’ द्वारा मोटिवेशनल स्टोरीज़ के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत निर्माण, वोकल फॉर लोकल, बुनियादी शिक्षा, मानसिक हेल्थ पर कार्य.