जन्म दिनांक: 13 अक्टूबर 1962, जन्म स्थान: जबलपुर.
माता: स्व. मनोरमा देवी, पिता: स्व. के. एल. ब्रिजपुरिया.
जीवन साथी: श्री अरुण चपरा. संतान: पुत्र- 01, पुत्री- 01.
शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी साहित्य). एल.एल.बी., डिप्लोमा-कम्युनिटी बेस्ड रिहैबिलिटेशन फॉर डिसेबल्ड चिल्ड्रेन, सेवा इन एक्शन.
व्यवसाय: संचालिका-आद्या गैस एजेंसी.
करियर यात्रा: एम.ए., एल.एल.बी. की डिग्री रानी दुर्गावती विवि. जबलपुर, म.प्र. से एवं डिप्लोमा-कम्युनिटी बेस्ड रिहैबिलिटेशन फॉर डिसेबल्ड चिल्ड्रेन, सेवा इन एक्शन, बैंगलौर (कर्नाटका) से प्राप्त किया. छात्र जीवन से ही सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय रहीं.
वर्तमान दायित्व: 2001 से आद्या गैस एजेंसी की संचालिका • प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, म.प्र.
पूर्व दायित्व: वर्ष 2004-10 (दो कार्यकाल) तक सदस्य (दर्जा-राज्यमंत्री) राज्य महिला आयोग मप्र शासन, • वर्ष 2011-13 प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी, म.प्र., • वर्ष 2004-05 सदस्य- जिला उपभोक्ता फोरम शहडोल मप्र, प्रदेश सह-मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश (संयुक्त) (1984-86), • राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (1986-1990), राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा 1992-1998 (दो कार्यकाल), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते हुए वर्ष 1980 से 1992 तक कई आंदोलनों में भाग लिया एवं नेतृत्व किया, • प्रदेश में अनेक चुनावों/उपचुनावों में संगठन द्वारा चुनाव प्रभारी के दायित्व का निर्वहन किया.
उपलब्धियां/सम्मान
• पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष (चंचलाबाई महिला महाविद्यालय, जबलपुर एवं होमसाइंस महिला महाविद्यालय, जबलपुर)
• पूर्व छात्रसंघ वि.वि. प्रतिनिधि/उपाध्यक्ष- रानी दुर्गावती विवि. जबलपुर
• पूर्व राष्ट्रीय मंत्री-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
• अध्यक्ष- संगिनी वेलफेयर सोसाइटी शहडोल-एनजीओ
• प्रदेश महामंत्री- अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (मध्यप्रदेश)
• गहोई वैश्य महासभा की 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' प्रकल्प की राष्ट्रीय आयाम की अध्यक्ष
• संरक्षिका-श्री माँ चेतना परिषद, जबलपुर (एनजीओ).
रुचियां: समाज सेवा, दिव्यांगों बच्चों के पुनर्वास हेतु प्रयास एवं महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए सहयोग करना.
अन्य जानकारी: वर्ष 2010 में मंडला (मप्र) में सम्पन्न नर्मदा महाकुंभ में कोर टीम की सदस्य रहीं, संस्थापक सदस्य- विकलांग सेवा भारती, जबलपुर (विकलांगता से ग्रसित बच्चों के उत्थान व उन्नयन, शिक्षा प्रदान करना व विश्व पैरा ओलंपिक्स जैसे खेलों में प्रतिभागी भेजना, के क्षेत्र में कार्य करने वाला एनजीओ).