जन्म दिनांक : 18 जुलाई, जन्म स्थान: भोपाल.
माता: श्रीमती गिरिजा विश्वनाथन, पिता: श्री एम. विश्वनाथन.
जीवन साथी: श्री चंद्रमोहन तिवारी.
शिक्षा: एम.ए. संगीत (गोल्ड मेडलिस्ट).
व्यवसाय: उपशास्त्रीय गायिका एवं शिक्षक.
करियर यात्रा: दिल्ली पब्लिक स्कूल भोपाल में वर्ष 2006 से संगीत शिक्षण, वर्तमान में संगीत विभागाध्यक्ष,
उपलब्धियां/सम्मान
• गज़लों के 2 एलबम ‘मुलाकात’ एवं ‘एक इशारा’ रिलीज
• आंध्र प्रदेश का साम्यिक गौरव पुरस्कार
• उत्तरप्रदेश महिला मंच द्वारा हिंद प्रभा सम्मान
• कर्नाटक सरकार द्वारा उगाडी पुरस्कार
• कला मंदिर भोपाल द्वारा स्वर भारती सम्मान
• अभिनव कला परिषद द्वारा श्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार
• प्रणवाक्षर संस्था गाजियाबाद श्रेष्ठ गायिका सम्मान से सम्मानित
• दूरदर्शन (नेशनल) के सीरियल ‘रजत रेखा’ के लिए गायन
• आकाशवाणी/दूरदर्शन की ‘ए’ श्रेणी कलाकार एवं भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद (ICCR) की मान्य कलाकार
• आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के अखिल भारतीय संगीत समारोहों में शिरकत
• गर्वनर हाऊस जम्मू में रेडियो काश्मीर द्वारा आयोजित संगीत सम्मेलन में गायन
• स्पिरिट ऑफ यूनिटी कॉन्सर्ट (भारत कल्चरल इंटीग्रेशन कमेटी) द्वारा आयोजित संगीत सभा में गायन
• लक्ष्मी नारायण राग सभा, अमृतसर में गायन सहित देश के प्रतिष्ठित मंचों पर विभिन्न संगीत सम्मेलनों में गायन
• मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कई प्रतिष्ठित समारोहों (‘एक राम रहीम’ ‘श्रुति समारोह’ ‘गमक’) में शिरकत
• अन्तर्राष्ट्रीय संगीत एवं योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी
• भारत पर्व में लगातार 3 वर्षों तक गायन.
रुचियां: अच्छा संगीत सुनना एवं साहित्य पढ़ना.
अन्य जानकारी: 4 वर्ष की अम्र से अपनी माता श्रीमती गिरिजा विश्वनाथन से गायन की प्रारंभिक शिक्षा लेने के पश्चात् पद्मश्री उस्ताद अब्दुल लतीफ खाँ साहब से गजल, शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन की विधिवत शिक्षा प्राप्त की. श्री किरण देशपांडे जी से संगीत की बारीकियों को समझा. गजल, निर्गुण भजन, एवम् भावगीत गायन में दक्ष. इंडियन कौंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन के पैनल में एंपेनल्ड आर्टिस्ट, क्लासिकल ग़ज़ल में विशेषज्ञता.