जन्म: 21 जून, जन्म स्थान: विदिशा.
माता: श्रीमती शकुंतला भायरे, पिता: श्रीएच.एस. भायरे.
जीवन साथी: श्री राकेश गुर्जर, संतान: पुत्रियां : 02.
शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), एल.एल.बी., पी.एचडी. (जारी).
कार्यक्षेत्र: समाज कल्याण एवं संस्कृति.
करियर यात्रा: धरोहर संस्था की अध्यक्ष, गत 15 वर्षों से संस्कृति, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत. ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित अनेक परियोजनाओं का संचालन. विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों पर कार्यशालाओं तथा संगोष्ठियों का आयोजन. अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं एवं जर्नल्स में शोधपत्र प्रकाशित. तीन राष्ट्रीय जर्नल्स का संपादन.
उपलब्धियां/सम्मान
प्रकाशित पुस्तकें:
• कानून पर अनेक पुस्तकें सरल भाषा में जन सामान्य में जन जागरूकता लाने के लिए लिखी हैं।
• ‘हमारी लाड़ली’ (बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी
• ‘पंख’ (कार्यस्थलों पर महिला कर्मियों के शोषण तथा अधिनियम के प्रति जागरूक करने हेतु)
• ‘टॉफी’ (बालक-बालिकाओं को गुड टच- बैड टच के प्रति सचेत करने के लिए कॉमिक्स)
• ‘स्पर्श’ (पुस्तिका बालकों के लैंगिक उत्पीड़न तथा कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए)
• ‘अनुभव’ (सीनियर सिटीजन के लिए कानूनी प्रावधान)
सम्मान:
• शिक्षक सम्मान
• संस्कृति के क्षेत्र में आरणी पुरस्कार
• सर्वश्रेष्ठ पूर्व विद्यार्थी पुरस्कार श्री सत्य साईं महाविद्याल, भोपाल.
रुचियां: साहित्य रचना एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण.