डॉ. आर एच लता

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. आर एच लता

latavk123@gmail.com वेब:Vindhya-shiksha.com  

2023-05-13 01:18:53

250


जन्म दिनांक: 7 मई, जन्म स्थान: भिंड,

 

माता: श्रीमती शकुन्तला देवी, पिता: स्व. श्री होम सिंह राजावत,

 

सन्तान: पुत्र- 01, पुत्री-01.

 

शिक्षा: बीए., एमए (इतिहास) और एल.एल.बी. की शिक्षा जीवाजी विवि-ग्वालियर से प्राप्त की. एम दयानंद विवि -रोहतक से अंग्रेजी/सोशल विषय में बी.एड करने के बाद SVYASA यूनिवर्सिटी- बैंगलोर से योग  (YIC) में सर्टिफिकेट और YTIC (योग थेरेपी) में डिप्लोमा प्राप्त किया. शिक्षक-प्रशिक्षण (शिक्षण कौशल-विवेकानंद केन्द्र, कन्याकुमारी) से, एम.ए. (समाजशास्त्र -बरकतउल्ला विवि-भोपाल) से तथा पीएच.डी. (योग, विषय- मधुमेह की रोकथाम और इलाज) की डिग्री हिंदू यूनिवर्सिटी, फ्लोरिडा-अमेरिका से प्राप्त की.

 

व्यवसाय: सलाहकार/कानून सलाहकार, योग चिकित्सक, लेखक.  

 

करियर यात्रा-जीवन यात्रा:  1987 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत. स्कूल से लेकर विवि तक अपनी सेवाएं देते हुए कानून और योग पर भी समानांतर कार्य किया. डॉ. लता शोध समन्वयक के रूप में योग में कई शोध परियोजनाओं का संचालन कर चुकी हैं. उन्होंने आयुष, भारत सरकार के सहयोग से एनएमबी (नियंत्रित मधुमेह भारत) परियोजना में सीनियर रिसर्च फेलो के रूप में कार्य किया. इस परियोजना को अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन से वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.वर्तमान में सीबीएसई, भारी उद्योग मंत्रालय (भारत सरकार) में पीएसयू कंपनी आईएल की स्वतंत्र निदेशक के साथ ही एक उच्च एवं प्रतिष्ठित संस्थान नमस्ते द्वार वेलनेस संस्थान में  प्राचार्य पद पर पदस्थ.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार:

 

• कानून में संशोधन, बाल विवाह, योग में सबसे बड़े रिसर्च प्रोग्राम में शामिल,

• मासिक पत्रिका ‘व्यास मधुयोग’ का संपादन,

• पीएनडीटी अधिनियम समिति (मप्र सरकार) में राज्य सलाहकार

• प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में (योग सुधा-बैंगलोर, वेदान्त केसरी-चेन्नई, पांचजन्य-भोपाल, भाषा पीयूष-बैंगलोर और अन्य) योग पर नियमित लेख प्रकाशित होते रहे हैं.

 

प्रकाशन: 

• शिक्षा के आयाम ( वेदांत प्रकाशन-चेन्नई)

• डायबिटीज मार्गदर्शिका

• समर्थ नारी

• अ रिपोर्ट ऑन मल्टीपल स्क्लेरोसिस

 

पुरस्कार:

•​​​​​​​ ​​​​​​​आयुष परिषद मध्यप्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय पतंजलि योग अवार्ड (2015)

•​​​​​​​ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नारी शक्ति सम्मान (2011)

•​​​​​​​ योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर रायपुर में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा सम्मानित (2005)

•​​​​​​​ योग, शिक्षा, कानून और सामाजिक क्षेत्र में 100 से अधिक पुरस्कार प्राप्त

 

विदेश यात्रा: बाली इंडोनेशिया, नेपाल, कंबोडिया, मलेशिया और फ्रांस.

 

रुचियां: चिंतन-लेखन सेवा, राष्ट्र की रक्षा सुरक्षा पर विशेष ध्यान, ट्रेवल, प्रकृति प्रेम 

 अन्य जानकारी:

डॉ लता ने ज़रूरतमंद छात्रों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में बहुत काम किया है. योग के जरिये वे अब तक एक लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे चुकी हैं. आरोग्य सेतु ऐप अभियान और 'सेल्फी विद सेतु आरोग्य सेतु' जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों को लोकसभा चुनाव और प्रदेश चुनाव में लॉन्च किया. इसके अलावा वे अनेक संस्थाओं के साथ जुड़कर भी कार्य कर रही हैं. वे eduGliFE" (लड़कियों को सशक्त बनाने का कार्यक्रम) की संस्थापक, वाइस चेयरपर्सन- इंडियन योगा एसोसिएशन-एमपी चैप्टर और विमेन इंडियन चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री-योगा काउंसिल की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इसके अलावा पूर्व समिति सदस्य बोर्ड ऑफ़ स्टडी (योग)-एम पी भोज ओपन यूनिवर्सिटी-भोपाल, पूर्व समिति सदस्य एन.सी.ई.आर.टी. (वैल्यू एजुकेशन), पूर्व कमेटी सदस्य एमपी. बालिका शिक्षा योजना, समिति सदस्य बोर्ड ऑफ़ स्टडी (योग) अटल बिहारी बाजपेयी विवि-भोपाल, क्षेत्रीय समन्वयक: सव्यासा-बंगलौर, स्टेट कोऑर्डिनेटर-स्टॉप डायबिटीज मूव, ईएनटी हिमालय योग ओलंपियाड-बैंगलोर की स्टेट को-ऑर्डिनेटर का दायित्व भी संभाल चुकी हैं.