सुगन्धा मिश्रा

Hot
-15%
सुगन्धा

सुगन्धा मिश्रा

sugandhadubey@yahoo.com /वेब: www.yourmic.in/ The Slow App

2023-05-01 02:09:07

238

 

जन्म दिनांक: 7 मार्च,  जन्म स्थान : झांसी, उ.प्र.

 

माता: श्रीमती माधुरी दुबे,  पिता: श्री जी.के. दुबे.

 

जीवन साथी: श्री राकेश मिश्रा,  संतान: पुत्र-01, पुत्री-01.

 

शिक्षा: परास्नातक (प्राणी विज्ञान), एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच.

 

व्यवसाय: संस्थापक- ‘Reussi Academic Francaise’, फ्रेंच लैंग्वेज टीचर, फ्रेंच प्रोफेशनल (मेंटोर एवं अनुवादक), पॉडकास्टर, लेखिका.

 

जीवन यात्रा/करियर यात्रा: करियर की शुरुआत ‘360 डिग्री’ नामक इवेंट मैनेजर कंपनी से हुई. शादी के बाद स्वयं का फ्रेंच लर्निंग इंस्टीट्यूट प्रारम्भ किया. अनुवादक के रूप में कुछ अंतरराष्ट्रीय फर्मों के साथ संलग्न.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार:

 

• रेडियो पर ब्रॉडकास्ट हुए कॉन्टेस्ट 'माइक विथ निलेश मिश्रा' के जरिए फ्रैंच लैंग्वेज में कहानियां सुनाने का मौक़ा मिला. बाद में यह कहानियां रेडियो पर नहीं, बल्कि 'योर माइक डॉट इन' पर अपलोड होकर प्रसारित की जाने लगीं.

• नीलेश मिसरा के ही एक डिजिटल प्लेटफार्म पर स्टोरीज़ फ्रॉम फ्रांस नामक शो की कमान इन्हें सौपी गई है.

 

सम्मान-

• INMO (फेसबुक पर इंदौर मॉम्स नामक कम्युनिटी) द्वारा ‘डिजिटल लीडर- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अवार्ड’ (2021)

• शी इंस्पायर मैगज़ीन द्वारा बेस्ट फ्रेंच एजुकेटर अवार्ड (2022).

 

रुचियां: लिखना-पढ़ना, संगीत सुनना, यात्राएं करना.

 

अन्य जानकारी: उनके इंस्टीट्यूट में भारत के अलावा विदेशों के (कनाडा यूके हांगकांग और दुबई) विद्यार्थी भी फ्रेंच सीख रहे हैं. Reussi के कई विद्यार्थी विदेशों में प्रतिष्ठित विद्यालयों में पढ़ रहे हैं वहीं अनेक छात्र बतौर फ्रेंच प्रोफेशनल पहचान बना चुके हैं.