जन्म दिनांक: 11 दिसम्बर 1946, जन्म स्थान: महू (म.प्र.).
माता: श्रीमती मनी बाई, पिता: श्री रामचन्द्र शर्मा.
जीवन साथी: श्री किशन पंत. संतान: पुत्र -02.
शिक्षा: एम.ए., बी.एड. व्यवसाय: निवृत्तमान शिक्षिका (केन्द्रीय विद्यालय भोपाल).
करियर यात्रा: स्कूली शिक्षा महू से प्राप्त की. डिग्री कॉलेज महू से वर्ष 1965 में बी.ए. किया. वर्ष 1968 में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इन्दौर से संस्कृत विषय में एम.ए तथा 1970 में इन्दौर वि.वि. से बी.एड. की डिग्री प्राप्त की. वर्ष 1971 में केन्द्रीय विद्यालय भोपाल क्रमांक एक से अध्यापन कार्य शुरू किया और महू, होशंगाबाद, इटारसी आदि स्थानों के केन्द्रीय विद्यालयों में अपनी सेवायें दीं. वर्ष 2006 में केन्द्रीय विद्यालय भोपाल क्रमांक 3 में कार्य करते हुए सेवानिवृत्त.
उपलब्धियां/सम्मान:
प्रकाशन- लघुकथा-संग्रह ‘जिन्दगी की अदालत में’. सांझा संकलन लघुकथा-संग्रह ‘उर्वशी’, ‘क्षितिज और भी हैं’, ‘मानवता की लड़ाई’, ‘उन्मेष-आरिणी’, ‘साक्षात्कार’. कविता संग्रह- ‘पानी एक प्यास की आस’, मेरे वतन मेरे वीर, एक पहचान नारी की, मन्थन श्री. सांझा संकलन - कोरोना काल की खट्टी मीठी और कड़वी यादें. बैताल पच्चीसी, लघुकथादेश, उत्तराखंड की प्रसिध्द पत्रिका ‘नेचर इंडिया’ वर्ल्ड पंजाबी टाइम्स, जनशक्ति, डेली अजित (जालन्धर) आदि पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कविता, लघुकथाएं निरन्तर प्रकाशित. 90-91 में दैनिक नई दुनिया भोपाल में नियमित साप्ताहिक नारी संबंधी लेख प्रकाशित. संपादन-सहसंपादक आरिणी लघुकथा-संग्रह (2022). लघुकथाओं का निरन्तर पंजाबी में अनुवाद और प्रकाशन.
सम्मान
• म.प्र. नारी रत्न सम्मान (2021)
• अ.भा.कला साहित्य मंदिर, भोपाल द्वारा कविता संग्रह ‘भाव सरिता’ के लिए कला साहित्य रत्न सम्मान (2021)
• राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच इन्दौर म.प्र. द्वारा हिन्दी रक्षक सम्मान (2020)
• विश्व हिन्दी लेखिका संघ द्वारा म.प्र. महिला रत्न सम्मान (कल्पना चावला स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह 2021)
• रघुवंशी फाउन्डेशन हरदा द्वारा कहानी लेखन में द्वितीय पुरस्कार (2021)
• विश्व हिन्दी लेखिका संघ द्वारा- अमृता प्रीतम सम्मान
• लघुकथा शोध संस्थान भोपाल, द्वारा-लघुकथा श्रीसम्मान
• विश्व रचनाकार मंच द्वारा राष्ट्रभाषा हिन्दी सम्मान
• AlWC एनजीओ द्वारा सम्मानित
• लेखिका संघ भोपाल द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पुरस्कृत, विभिन्न मंचों द्वारा विभिन्न विधाओं में लगभग 15 सम्मान-पत्र.
• यू-ट्यूब पर निरन्तर कविता पाठ का प्रसारण, फेसबुक पर एकल कविता प्रसारण. साहित्यिक कार्यक्रमों की अध्यक्षता.
सेवा काल की उपलब्धियां-
• यू.एन.ओ. द्वारा स्पेशल सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रिसिएशन (1994)
• ऑल इंडिया चिल्ड्रन एंड यूथ फेस्टिवल, लखनऊ द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ़ ऑनर (1995)
• 1996-97 तथा 1997-98 में 'राष्ट्रीय युवा संसद’ प्रतियोगिता में संसदीय कार्य मंत्रालय से प्रमाणपत्र
• संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा संसद अभिविन्यास पाठ्यक्रम में भागीदारी
• इंडियन एडल्ट एजुकेशन एसोसिएशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित "roll of education and Training in natural disaster management " के जोनल वर्कशाप में भागीदारी (1998)
विदेश यात्रा: हांगकांग, थाईलैण्ड, सिंगापुर, पटाया, मलेशिया.
रुचियां: लेखन, कविता, लघुकथा, सामयिक लेख, आइल पेन्टिंग, कवि सम्मलेनों में भागीदारी.
अन्य जानकारियां: आरिणी समूह द्वारा आयोजित लघुकथा वीडियो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, हिन्दी लेखिका संघ की सक्रिय सदस्या, 'आल इंडिया विमन कान्फ्रेंस' भोपाल एनजीओ की सक्रिय सदस्या. साक्षात्कार -वर्ल्ड पंजाबी टाइम्स के संपादक नव संगीत सिंह द्वारा, जनसरोकार मंच -राजीव ओझा द्वारा.