जन्म दिनांक: 01 फरवरी, जन्म स्थान: लखनऊ, उप्र .
माता: श्रीमती सावित्री तिवारी, पिता: श्री नरेश नाथ तिवारी.
जीवन साथी: डॉ संजय मिश्रा, सन्तान: पुत्र- 01, पुत्री- 01.
शिक्षा: बीएससी, एम.ए. (राजनीति शास्त्र-1994 इलाहाबाद विवि/हिन्दी 2020- देवी अहिल्या विवि, इंदौर), बी.एड. मप्र भोज मुक्त विवि, भोपाल (2005), पीएचडी- हिन्दी विषय “डॉ. रमेशचन्द्र शाह के उपन्यासों में चेतना और शिल्प बोध” 2019 देवी अहिल्या विवि इंदौर.
व्यवसाय: सहायक प्राध्यापक/शिक्षण कार्य और हिन्दी सृजन कार्य.
जीवन यात्रा: 24 वर्ष से शिक्षण कार्य से सम्बद्ध. वर्ष 1999 से 2002 तक गारमेंट्स पब्लिक स्कूल-इंदौर, वर्ष 2002 से 2006 तक आई.ए.टी.वी. एजुकेशनल एकेडमी-इंदौर में अध्यापक, प्राचार्य के रूप में कार्य किया. वर्ष 2006 से 2012 तक स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल,इंदौर में अध्यापक-हिन्दी विभागाध्यक्ष, वर्ष 2013 से 2019 तक आनंद विहार स्कूल,भोपाल में अध्यापक-समन्वयक तथा वर्ष 2019 से 2020 तक मप्र भोज मुक्त विवि,भोपाल में सहायक प्राध्यापक (अतिथि) के रूप में पदस्थ रहीं. वर्ष 2021 से वर्तमान में पं.सुन्दरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान,भोपाल में सहायक प्राध्यापक (हिन्दी) के रूप में कार्यरत तथा लेखन और चित्रकला कार्य में संलग्न.
उपलब्धियां:
• देवी अहिल्या विवि, इंदौर द्वारा एमए हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्राप्त
• अनेक संगोष्ठियों एवं प्रतियोगिताओं में सहभागिता' तथा समाचार पत्र-पत्रिकाओं तथा जर्नल में आलेख, कविताएँ तथा शोध पत्र प्रकाशित.
प्रकाशन: 'डॉ रमेशचन्द्र शाह के उपन्यासों में चेतना और शिल्प बोध' पर पुस्तक प्रकाशित.
पुरस्कार:
• विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा राष्ट्रभाषा भूषण सम्मान
• अक्षर वार्ता अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका एवं कृष्ण बसंती शैक्षणिक एवं सामाजिक जनकल्याण समिति-उज्जैन द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार 2021
• बोहर शोध मञ्जूषा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका में रचनात्मक सहयोग प्रदान करने पर चौधरी घासीराम सिहाग स्मृति सम्मान 2021
रुचियां: सभी विधाओं में लेखन कार्य.
अन्य जानकारी: विद्यालय स्तर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटक निर्देशन तथा हिन्दी प्रदर्शनी में आयोजक की भूमिका, अनेक साहित्यिक कार्यक्रमों के संचालन कार्य में संलग्न. मप्र राजभाषा समिति की आजीवन सदस्यता.