राशि सक्सेना

Hot
-15%
राशि

राशि सक्सेना

rash810@gmail.com

2024-02-06 10:17:25

239

जन्म दिनांक: 8 अक्टूबर 1986, जन्म स्थान: उज्जैन (मध्य प्रदेश)
 

 

पिता: श्री एच.एस. खरे, माता: श्रीमती ममता खरे.
 

 

जीवन साथी: करण राज सक्सेना, संतान: पुत्री - 02
 

 

शिक्षा: माखनलाल चतुर्वेदी विवि., भोपाल से वर्ष 2009 में एम.सी.ए. करने के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट-चेन्नई से वर्ष 2011 में एम.बी.ए. किया. वर्ष 2012 में नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल से पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड सिक्योरिटी प्राप्त किया.  
 

 

व्यवसाय: संस्थापक : Arkeliteconsultants India LLP

 

करियर यात्रा: स्नातकोत्तर पढ़ाई के दौरान ही शिक्षा कार्य शुरू किया. वर्ष 2008 में माखनलाल विवि. से सम्बद्ध कम्प्यूटर सेंटर में इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग पढ़ाना शुरू किया. वर्ष 2009 में चाणक्य महाविद्यालय में बतौर लेक्चरर (कम्प्यूटर साइंस) कार्य किया। वर्ष 2015 में स्वयं का सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग सेंटर कोलार क्षेत्र में शुरू किया. इसके साथ ही भोपाल के नर्मदा कॉलेज ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स एंड डिज़ाइन, में वर्ष 2019 - 2020 में समन्वयक के रूप में सेवायें दीं. वर्ष 2021 में स्वयं की सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग कंपनी Arkelite Consultants India LLP की स्थापना की.

 

राशि अपने व्यवसाय का ऑनलाइन संचालन कर रही हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के स्कूली बच्चों को हिंदी भाषा (मौखिक एवं लिखित) की शिक्षा दे रही हैं. कौशल विकास के लिए स्थापित मप्र शासन की संस्था CRISP में अतिथि शिक्षक के रूप में व्याख्यान कार्य में संलग्न.

 

उपलब्धियां:
- स्नातक में प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान
- स्नातकोत्तर में प्रथम स्थान (मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुरस्कृत)
- सर्वधर्म संभव समिति द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार (मुख्यमंत्री श्री       दिग्विजय सिंह द्वारा प्राप्त)
- लायंस क्लब भोपाल द्वारा विशिष्ट योगदान अवार्ड
- वाद विवाद प्रतियोगिताओं में जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न पुरस्कार प्राप्त
- व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक प्रशस्ति पत्र, लेखन एवं शिक्षा के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर अनेक पुरस्कार तथा सम्मान प्राप्त. प्रदेश के समाचार पत्रों में अनेक लेख प्रकशित.  

अन्य जानकारी: कंप्यूटर सेंटर में बच्चों का दाखिला करने आने वाले वृद्धजनों को कंप्यूटर सीखने के लिए प्रेरित किया. उनके लिए अलग से कक्षाएं संचालित की जाती हैं. निर्धन बच्चों के लिए भी मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था. कंपनी (Arkelite Consultants India LLP) द्वारा अनेक शासकीय-अशासकीय विभागों और वृद्धाश्रम एवं अनाथालय से जुड़ी संस्थाओं के साथ मिलकर कम्प्यूटर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. पठन पाठन के प्रति बचपन से ही रूचि रही. स्कूल-कॉलेज के समय सृजनात्मक लेखन के अंतर्गत कई कहानियाँ, कविताओं एवं समसामयिक विषयों पर लेख लिखे. स्कूल-कॉलेज की पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित.

रुचियां: सृजनात्मक लेखन, कुकिंग, बैडमिंटन खेलना।