डॉ. अनिता सिंह चौहान

Hot
-15%
डॉ. अनिता

डॉ. अनिता सिंह चौहान

anitasinghchouhan23@gmail.com

2023-09-26 05:10:31

184

जन्म: 19 नवंबर, स्थान: विदिशा.

 

माता: स्व. शिवदेवी चौहान, पिता: स्व. श्री एन.ए. चौहान.

 

शिक्षा: एम.फ़िल, पीएच.डी. (समाजशास्त्र). व्यवसाय: शासकीय सेवा.

 

करियर यात्रा: वर्ष 1988 से पंचायत  एवं ग्रामीण विकास विभाग, मप्र शासन में निज सहायक.

 

उपलब्धियां/सम्मान

प्रकाशन – 1. नजरिया 2. समकालीन कहानियां 3. मनचाही जिंदगी की तलाश 4. मौसम बदल रहा है (कहानी संग्रह).

 

प्रकाशनाधीन- दो नवीन कहानी संग्रह.

 

बाल साहित्य- लगभग 16 लघु पुस्तकें, विविध विषयों पर -1. भारत की गौरवशाली नारियां, 2. बदलते परिवेश में स़्त्री की प्रगति.

 

संपादन- मध्यप्रदेश के पुरस्कृत लेखकों की कहानियों का संपादन.

 

सम्मान

•  साक्षरता मित्र सम्मान-भोपाल

कलम कलाधर सम्मान-ग्वालियर

सृजन साहित्य सम्मान-प्रतापगढ़, तूलिका सम्मान- भोपाल

विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ द्वारा साहित्य गौरव सम्मान-गोरखपुर

साहित्य गौरव सम्मान-ग्वालियर

साहित्य शिरोमणि सम्मान-ग्वालियर

तुलसी साहित्य सम्मान-भोपाल

कला मंदिर का वर्ष 2018-19 का पवैया सम्मान

मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य अकादमी का वर्ष 2016-17 का सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार

विश्व हिन्दी रचनाकार द्वारा कल्पना चावला पुरस्कार

अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मलेन-भोपाल का राष्ट्रीय अलंकरण सम्‍मान

राज्य संसाधन केंद्र भोपाल का साक्षरता मित्र सम्मान

साहित्य कलश अलंकरण-इन्दौर

मध्य प्रदेश लेखिका संघ द्वारा नारी रत्न सम्मान

शब्द गुंजन सम्मान सहित लगभग पचास से अधिक सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त

राज्य संसाधन केन्द्र भोपाल अंतर्गत मध्यप्रदेश की तरफ से विशेषज्ञ लेखक के रूप में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार दिल्ली के तहत ‘साक्षर भारत’ के शिक्षण सामग्री निर्माण में सहभागिता

आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रमों का स्क्रिप्ट लेखन

आकाशवाणी-दूरदर्शन भोपाल के आयोजनों में कहानियों का प्रसारण

भारत भवन तथा शहीद भवन आदि स्थानों पर स्वलिखित कहानियों का नाट्य मंचन

प्रदेश तथा देश की पत्र पत्रिकाओं में (साहित्य अमृत, साक्षात्कार, भाषा स्पंदन, अक्षरा, कथाक्रम, समावर्तन, प्राची प्रतिभा, ताना बाना, प्रेरणा आदि) में कहानियों का प्रकाशन.

 

रुचियां: पठन, लेखन, पर्यटन.