ऋचा कर्पे

Hot
-15%
ऋचा

ऋचा कर्पे

deepak.rucha@gmail.com

2022-11-23 04:33:31

232

 

जन्म: 02 मार्च 1983, स्थान: भुसावल, महाराष्ट्र.

 

माता: श्रीमती उज्जवला कर्पे, पिता: श्री दीपक कर्पे.

 

शिक्षा: एम.काम. व्यवसाय: मराठी विभाग प्रमुख, shopizen.in.

 

करियर यात्रा: संपूर्ण शिक्षा देवास में शासकीय विद्यालय में हुई. जन्मत: मायोमेथी (यह माँसपेशियों से संबंधित असाध्य बीमारी है, जो करोड़ों में एक को होती है) नामक बीमारी से ग्रस्त हूं, खड़े होने और चलने में अक्षम हूँ. शिक्षा के साथ-साथ घर में ही बच्चों को ट्यूशन्स लेना शुरू किया, मुझे अध्यापन करते हुए बीस वर्ष हो चुके हैं। आकाशवाणी इंदौर के मराठी विभाग में 6 बार वार्ता प्रस्तुत की है, पिछले 5 वर्षों से क्रमश: “विद्यारण्य” और “कृतज्ञता” नामक दो एन.जी.ओ. से जुड़ी हूं। जहां मैं बतौर  “सोशल मीडिया मैनेजर” और  “हेड ऑफ वॉलेंटियर विंग हूं”, मैं अपनी सेवाएं ऑनलाइन दे रही हूं, लगभग दो वर्ष “टैलेंट फर्स्ट कंसल्टेंट, बैंगलोर” में एच.आर. की पोस्ट पर (वर्क फ्रॉम होम) कार्य किया, कुछ वर्षों से मध्यप्रदेश की एकमात्र मराठी पत्रिका  “श्री सर्वोत्तम” की सोशल मीडिया प्रमुख हूं, इसके अलावा मराठी भाषा, संस्कृति, सामान्य ज्ञान परीक्षा ब्रहन्महाराष्ट्र मंडल, दिल्ली की देवास केन्द्र की मार्गदर्शक और ओटला, देवास इकाई की सहसचिव होने का गौरव प्राप्त हुआ है, विगत दो-तीन वर्षों से विद्वज्जनों के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में मेरे लेखन को नये आयाम मिले हैं। कविता, लेख, लघुकथा-कथा लिखने का अभ्यास कर रही हैं। हिंदी और मराठी साहित्य की समृद्धि ही मेरा ध्येय है.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: देवी अहिल्या शक्ति सम्मान, ब्रहन्महाराष्ट्र मंडल नवी दिल्ली, अखिल भारतीय निबंध स्पर्धा प्रथम क्रमांक (पाँच बार), मराठी साहित्य अकादमी, पुस्तक वाचन स्पर्धा प्रथम पुरस्कार राज्य स्तरीय, क्विज मास्टर देवास जिला प्रथम पुरस्कार.

 

रुचियां: पुस्तकें पढऩा, संगीत सुनना, कलात्मक कार्य जैसे नीब पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, एंबोज पेंटिंग, चित्रकला, कढ़ाई, मेंहदी, रंगोली, क्रॉसस्टिच, बेस्ट आउट आफ वेस्ट.

 

अन्य जानकारी: कृतज्ञता (एन.जी.ओ.) की बुक डोनेशन ड्राईव्ह की देवास इकाई प्रमुख, लॉकडाउन के दौरान बहुत से कवि सम्मेलनों में झूम/गूगल मीट/फेसबुक लाईव्ह के माध्यम से प्रस्तुति और संकलन.