ऋचा अनुरागी

Hot
-15%
ऋचा

ऋचा अनुरागी

shwetaj04@gmail.com.

2024-02-06 10:08:17

158

जन्म: 27  अक्टूबर 1959,  स्थान: बाबई (माखन नगर).

 

माता: स्व. श्रीमती विजया अनुरागी,   पिता: स्व. श्री राजेन्द्र अनुरागी. 

 

जीवनसाथी: श्री अशोक कुमार जैन. संतान: पुत्र- 02

 

शिक्षा: एम.ए., एम.फिल. (प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान). व्यवसाय: समाजसेवा, स्वतंत्र पत्रकारिता, सेरेमिक पॉट्स और पौधों का व्यवसाय,

 

करियर यात्रा: शा. कन्या महाविद्यालय, भोपाल निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष, सह सचिव, क्रीड़ा सचिव, संस्कृति सचिव, भोपाल विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, भोपाल वि.वि. कोर्ट मेम्बर निर्वाचित, निर्वाचित महासचिव/सदस्य-राष्ट्रीय सेवा योजनाराष्ट्रीय यूथ एवं फैमिली लाइफ एसो., छात्र जीवन में विश्वविद्यालय एवं अखिल भारतीय अन्त.वि.वि. वाद-विवाद, नाटक, भाषण प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कारों से सम्मानित, भारत-भवन भोपाल के रंग मंडल की प्रारंभिक सदस्य.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: सत्येन कुमार, राजीव वर्मा, वेणु गांगोली के साथ अनेक नाटकों में सहभागिता, प्रदेश की अनेक रंगकर्मी, साहित्यिक संस्थाओं को सतत् गतिशीलता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका, नाट्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कारों से सम्मानित, “अंधों का हाथी” नाटक का सफल निर्देशन जिसमें मुख्य भूमिका का निर्वहन भी किया. इसके लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ अभिनय का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला.

 

रुचियां: साहित्य, कला, संस्कृति,  बागवानी.

 

अन्य जानकारी: कई वर्षों से जन आधार एवं अनंत अविराम पत्रिका के लिए लेखन कार्य., नूतन महाविद्यालय में अध्यापन (1982-83). म.प्र.लेखिका संघ की आजीवन सदस्य, बाल साहित्य की अनेक रचनाएं एवं कहानियां, निबन्ध की पांडुलिपि तैयार, महिलाओं की शिक्षा और उत्थान के लिए सतत कार्यशील.