वर्षा बघेल

Hot
-15%
वर्षा

वर्षा बघेल

varshabaghel1978@gmail.com.

2025-05-17 07:21:16

192

जन्म: 30 जुलाई, स्थान: भोपाल. 

 

माता: श्रीमती हृदयेश बघेल,  पिता: स्व. श्री जी.एस. बघेल. 

 

शिक्षा: स्नातक (बरकतउल्ला विवि.), महिला पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर में डिप्लोमा, क्रिस्प से मल्टीमीडिया में डिप्लोमा. 

 

व्यवसाय: संस्थापक पेवर एजुकेशन/ टैरो कार्ड रीडर, एनर्जी हीलर, न्यूमेरो, करेंसी नोट रीडर एंड ट्रेनर. 

 

करियर यात्रा: वर्ष 2001 में कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना. वर्ष 2011 से 2016 तक भोपाल के राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में ग्रुप कॉर्पोरेट ऑफिस तथा काउंसलिंग इंचार्ज के पद पर कार्य किया. 2017 में एपीएन राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल में स्टेट को-ऑर्डिनेटर (मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़). वर्ष 2016 में स्वयं की पेवर एजुकेशन नामक संस्था (जो शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, जॉब प्लेसमेंट व्यावसायिक इंटर्नशिप इत्यादि करवाती है) स्थापित की. विगत 6 वर्षों से टैरो कार्ड रीडिंग, अंक ज्योतिष, मेडिटेशन,  आध्यात्मिक परामर्श, रेकी हीलिंग, कार्मिक हीलिंग आदि के माध्यम से मार्गदर्शन का कार्य जारी. 

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: 

प्रकाशन - अंक ज्योतिष और आप. कई पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में निरंतर आध्यात्मिक तथा प्रेरक लेख प्रकाशित. 

पुरस्कार- राष्ट्र गौरव ज्योतिष रत्न व गोल्ड मेडल से सम्मानित (2019) बेस्ट न्यूमरोलॉजिस्ट एवं उत्कृष्ट व अमूल्य सामाजिक कार्यों के लिए  स्तंभ 2025  अवार्ड  सहित कई प्रतिष्ठित  सम्मानो से अलंकृत .

 

रुचियां: आध्यात्मिक व धार्मिक कृतियों का पठन-लेखन, धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण. 

 

अन्य जानकारी: कोविड महामारी से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पीड़ित लोगों को आध्यात्मिक परामर्श, हीलिंग के माध्यम से स्वस्थ करने का प्रयास किया. आकर्षण के नियम को कैसे अपने जीवन में उपयोग करना चाहिए इसे कई वीडियोज़ के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास. दृश्य श्रव्य माध्यम, टी वी पर आध्यात्मिक एवं सम सामयिक विषयों पर विश्लेषण कार्यक्रमों मे आपकी उल्लेखनीय सहभागिता