सरला मेहता 

Hot
-15%
सरला

सरला मेहता 

sarlamehta2611@gmail.com

2023-02-03 04:12:41

250

जन्म: 20 दिसंबर, स्थान: ग्राम लसूड़िया (देवास).

 

माता: स्व. श्रीमती मनोरमा नागर, पिता: स्व. पटेल दुर्गाशंकर नागर.

 

जीवन साथी: स्व. एस.पी. मेहता. सन्तान: पुत्र- 01, पुत्री -01.

 

शिक्षा: एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य), बी.एड.

 

व्यवसाय: सेवानिवृत शिक्षिका (निजी विद्यालय), स्वतंत्र लेखन.

 

करियर यात्रा: 10 वर्ष सहकारी बैंक में कार्य करने के बाद ‘द दिगम्बर एवं सेंट रैफ़ल्स स्कूल में 20 वर्ष अध्यापन कार्य, वर्तमान में स्वतंत्र लेखन (हिंदी, अंग्रेजी व मालवी गद्य व पद्य).

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: प्रकाशन- दो पुस्तकें प्रकाशित 1 ‘ठूठ से झांकती कोपलें’ (काव्य संग्रह), 2 ‘सँजोई कहानियाँ’. वामा साहित्य मंच से से सम्बद्ध, तीनों अखिल भारतीय महिला समागमों में शिरकत, समूह द्वारा प्रकाशित साँझा संग्रह-‘क्योंकि हर पेड़ कुछ कहता है’, ‘शब्द यात्रा’, ‘माँ’, ‘दिल से दिल तक’, ‘धरा की हरीतिमा’. साहित्य अर्पण-एक पहल (दुबई) के प्रथम साझा संग्रह ‘अर्पण साहित्यञ्जली’ में सह लेखिका. 25 वर्ष पुराने अखण्ड सन्डे समूह से प्रकाशित जन गण मन, निर्भया, लाडो, जिंदगी, वीणा वसन्त, अनमोल आँसू, होली आई रे, उड़े रंग गुलाल आदि संग्रहों में सहभागिता. नदी चैतन्य हिन्द धन्य, जागो अभया, नसैनी, अंजोरा, फ़ुहार, अमृत अभिरक्षा पुस्तक, द ग्राम टुडे ई पत्रिका, पत्रिका समाचार पत्र, प्रतिलेख, अभ्युदय, अक्षर विश्व का मालवी कॉलम, सांदीपनि, हाटकेष समाचार, जय हाटकेश प्रियदर्शिनी (नागर समाज) आदि में रचनाएं प्रकाशित. कथा दर्पण लघुकथा समूह में बाल लघुकथा की संचालिका- यहाँ से प्रकाशित संग्रह (2021 व 2022) में लघुकथाओं का प्रकाशन. सरोकार साझा मंच की पुस्तक ‘कहे अनकहे’ में छः रचनाएँ तथा सुश्री तृप्ति मिश्रा द्वारा सम्पादित नारी मन की 21 कहानियाँ में रचना प्रकाशित. राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर मेरा साक्षात्कार तथा समसामयिक रचनाएं प्रकाशित. विभिन्न पटलों पर होने वाले काव्य व गद्य पाठों में सहभागिता. सम्मान- विभिन्न संस्थाओं द्वारा सौ से अधिक सम्मान पत्र प्राप्त.

 

रुचियाँ: पढ़ना-लिखना, सिलाई-बुनाई, जरुरतमंदों की मदद करना. 

 

अन्य जानकारी: साहित्यिक समूहों की सक्रिय सदस्य. जलधारा साहित्य मंच कोलकाता में तीन वर्ष से सक्रिय. आभासी मंच काव्योदय, काव्याञ्चल साहित्यशाला, साहित्य संवेद, साहित्य सम्पदा, लघुकथा के परिंदे, शुभ संकल्प, हमारे अल्फ़ाज आपके जज़्बात आदि में सक्रिय.