जन्म: 8 अगस्त, स्थान: बागपत, उ.प्र.
माता: श्रीमती विनोद बाला कौशिक, पिता: श्री एस.के. कौशिक.
जीवन साथी: श्री सतीश भार्गव. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.
शिक्षा: बीएससी., एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य), बीएड., प्रशिक्षित एन.एस.एस. अधिकारी.
व्यवसाय: प्राचार्य/शिक्षण.
करियर यात्रा: वर्ष 1991 से अंग्रेजी की व्याख्याता के रूप में करियर की शुरुआत, वर्ष 1998 में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देवास में अंग्रेजी व्याख्याता एवं वर्ष 2002 तक एन.एस.एस. अधिकारी. वर्ष 2002 में शासन की नवाचारी योजना के तहत उत्कृष्ट विद्यालय देवास में व्याख्याता के रूप में चयनित होकर वर्ष 2007 जुलाई तक शिक्षण कार्य, वर्ष 2007 में आ.जा.क. विभाग की नवाचारी योजना शा. संभागीय आवासीय विद्यालय (अब ज्ञानोदय) में प्रथम प्राचार्य (भोपाल) के रूप में पद स्थापना. वर्ष 2009 में ओबीसी संचालनालय भोपाल में सहायक अनुसन्धान अधिकारी, वर्ष 2010 में आदिवासी विकास संचालनालय सतपुड़ा भवन मध्यप्रदेश में सहायक संचालक, वर्ष 2011 में शा. संभागीय आवासीय विद्यालय इंदौर में प्राचार्य तथा वर्ष 2012 से वर्तमान तक अनु. जाति विकास विभाग द्वारा पोषित एवं पुनर्जीवित शा. परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में प्राचार्य के रूप में कार्यरत.
उपलब्धियां/सम्मान
• गोंडवाना राष्ट्रीय अस्मिता सम्मान (2010)
• लायंस और रोटरी क्लब द्वारा सतत् उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान (2014 से 2018)
• अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संसद राष्ट्रीय सम्मान (2016)
• उषा खन्ना द्वारा प्रदत्त ‘मालवा रत्न सम्मान’ (2017)
• मालवा एवं इन्दौरी रत्न अवार्ड (2018)
• 20वां हिन्दी सेवा सम्मान (2016)
• ग्लोबल प्राइड अवार्ड फॉर एजुकेशन एंड इनोवेशन (2021)
• ग्लोबल प्राइड अवार्ड फॉर विमेन आइकॉन (2021)
• विश्व हिन्दी परिषद द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान (2021)
• भारत सरकार संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक समागम सम्मान (2021)
• श्रेष्ठ शिक्षक, श्रेष्ठ प्रशिक्षक, श्रेष्ठ प्रशासक, श्रेष्ठ संचालक सम्मान,
• उत्कृष्ट मंच संचालन (लगभग 2000) हेतु राष्ट्रपति, राज्यपालों, मुख्यमंत्री, डीजीपी, एनसीबी चीफ, निदेशक इसरो, अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा संघ, लायंस, रोटरी क्लब आदि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा अनेक पुरस्कार तथा सम्मान
• वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-लन्दन में नाम शामिल
• पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित
• पुस्तक ‘मानसिक चिकित्सा विज्ञान’ का सम्पादन.
रुचियां: साहित्यिक, सांस्कृतिक सहभागिता, अच्छी किताबें पढ़ना, युवाओं के मार्गदर्शन हेतु प्रेरणादायक परिचर्चा करना, संवाद, उत्कृष्ट सांगीतिक आयोजनों का संचालन, काव्य लेखन, संपादन.
अन्य जानकारी: सम्पूर्ण म.प्र. में पिछले 8 वर्ष में पीईटीसी इंदौर 244, सिविल सेवा अधिकारी देने वाला (आरक्षित वर्ग से) एकमात्र संस्थान, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से सतत शैक्षिक पाठ, संवाद, वार्ताओं, कवि सम्मेलनों का प्रसारण, लाइफ कोच और काउंसलर के रूप में सामाजिक कार्यों में संलग्न