​​​​​​​स्मिता वाजपेयी

Hot
-15%
​​​​​​​स्मिता वाजपेयी

​​​​​​​स्मिता वाजपेयी

smitasitar@gmail.com

2024-02-07 08:11:40

204

जन्म: 12 मई, स्थान: इंदौर.

 

माता: स्व. श्रीमती मालिनी मुजूमदार, पिता: श्री दिनकर मुजूमदार,

 

जीवन साथी: श्री अजय वाजपेयी. संतान:  पुत्र -01.

 

शिक्षा: स्नातकोत्तर वाद्य संगीत (सितार). स्नातकोत्तर वाद्य संगीत (सितार). श्रीकृष्ण संगीत महाविद्यालय से सितार की शिक्षा प्राप्त की, उसके उपरांत वर्ष 1992 से पंडित अमितवा दत्ता से सितार का उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया.

 

 व्यवसाय: संगीत (वादन) के क्षेत्र में 35 वर्ष से सक्रिय.

 

करियर यात्रा: वर्ष 85 से स्वतंत्र रूप से कार्यक्रमों की विविध मंचों से प्रस्तुतियां देना प्रारम्भ किया. साथ ही घर पर सितार वादन की शिक्षा भी देतीं रहीं. इसके बाद इंदौर की निजी शिक्षण संस्थाओं (1996 से वर्ष 2004 तक तीरथ बाई कलाचंद हा.से. स्कूल, वर्ष 2005 से 2009 तक सन्मति हा.से. स्कूल तथा वर्ष 2010 -11 में सत्य साईं विहार –अतिथि व्याख्याता) में सितार शिक्षिका के रूप में कार्य किया. स्वतंत्र रूप से सितार वादन प्रस्तुति जारी.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: प्रमुख एकल वादन - भारतीय प्रबंधन संस्थान-इंदौर, संस्कार भारती संगीत समारोह-ग्वालियर, साउथ सेंट्रल जोन, कल्चरल सेंटर-नागपुर द्वारा आयोजित यूथ म्यूजिक फेस्टिवल, बेलगाम, ऑल इंडिया सांघी मेमोरियल म्यूजिक कॉन्सर्ट-इंदौर, शनि जयंती संगीत समारोह-इंदौर, स्वर मण्डल संस्थान-मुंबई, स्वामी हरिदास संगीत समारोह-भोपाल, अनंता 2014 संगीत समारोह-भोपाल, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग आयोजित कार्यक्रम-भोपाल, नाद संस्था-दिल्ली.

 

प्रमुख युगल वादन- पद्मश्री फड़के संगीत समारोह धार में बांसुरी के साथ जुगलबंदी, राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी –इंदौर, विक्रमोत्सव-उज्जैन, उमा डोगरा, नंदिनी सिंह, मालविका मित्रा और सुचित्रा हरमलकर जैसी सिद्धहस्त कथक नृत्यांगनाओं के साथ सफल संगत, ओडिसी नृत्य के साथ भी संगत का अवसर. चित्रांगदा, ऋतु श्रृंगार, दशावतार, गीत रामायण, नारी शक्ति,  रस शांति जैसे नृत्य नाटिकाओं का संगीत निर्देशन एवं सितार संगत.

 

सम्मान- कला संस्कृति सम्मान (लोक संस्कृति मंच), नाद पुत्री (आध्यात्मिक मंडल विदिशा), मराठी प्रतिभावन्त गौरव सम्मान (मराठी भाषा सम्मान रक्षण समिति), पंडित श्रीपाद राव उपासनी स्मृति संगीत सम्मान, स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा सम्मानित, आकाशवाणी इंदौर और दूरदर्शन की बी हाई ग्रेड कलाकार. 

 

रुचियां: पढ़ना. कुकिंग और देश के भ्रमण.