सुसंस्कृति परिहार

Hot
-15%
सुसंस्कृति

सुसंस्कृति परिहार

susanskriti.parihar@gmail.com

2023-01-07 05:22:52

250

जन्म: 27 अगस्त 1953, स्थान: दमोह.

 

माता: स्व. श्रीमती सुषमा रानी परिहार,  पिता: स्व. श्री मोहन सिंह परिहार.

 

जीवन साथी: श्री नंदलाल सिंह.

 

शिक्षा: एम.ए. (भूगोल, अर्थशास्त्र).

 

व्यवसाय: शिक्षण (प्राचार्य- रामकुमार उ.मा. शाला से सेवानिवृत्त)/स्वतंत्र लेखन.

 

करियर यात्रा: महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकण्डरी स्कूल से 11वीं तक की शिक्षा प्राप्त की.  स्नातक शासकीय वि.वि. सागर म.प्र. से किया.  1977 से 87 तक विभिन्न अखबारों में संवाददाता (दमोह) के रूप में कार्य किया. 1983 से रामकुमार उ.मा. शाला, दमोह में व्याख्याता (भूगोल) के रूप में सेवायें देते हुए सेवानिवृत. कविता, कहानी, संवाद  और आलेख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित तथा आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित. वर्तमान में लेखन कार्य में सक्रिय. बच्चों के अधिकारों के लिए सतत् प्रयत्नशील.  

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: शिक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर और साहित्य स्तर पर अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त.

 

रुचियां: पर्यटन, अध्ययन, लेखन.

 

अन्य जानकारी: 1977 से प्रगतिशील लेखक संघ की सदस्य,  2003 से 2017 तक दमोह प्रलेसं अध्यक्ष तथा वर्तमान में प्रदेश सचिव मंडल सदस्य. वर्तमान में भोपाल चाइल्ड राइट्स ऑब्जरबेटरी की सदस्य.