जन्म दिनांक : 25 जून, जन्म स्थान: भोपाल.
माता: श्रीमती सुमन त्रिपाठी, पिता: श्री जी.पी. त्रिपाठी.
जीवन साथी: श्री अभय तिवारी. संतान: पुत्र -01.
शिक्षा: एम.ए. (डांस), कथक में 6 वर्ष का डिप्लोमा (प्रभाकर कोर्स). श्रीमती अनुराधा सिंह एवं श्रीमती रश्मि राठौर से कथक का विधिवत प्रशिक्षण, पीएचडी (कथक) अध्ययनरत
व्यवसाय: कोरियोग्राफर/संस्थापक -विविधा.
करियर यात्रा: 2 बच्चों से नृत्य सिखाने से करियर यात्रा की शुरूआत हुई. इसके साथ ही सेंट जेवियर स्कूल में 8 वर्ष तक कोरियोग्राफर के पद पर रहीं. बाद में वर्ष 2006 में ‘विविधा अ कंपलीट एक्टिविटी हब कथक अकेडमी’ स्थापित की.
उपलब्धियां/पुरस्कार
• उद्भव इंटरनेशनल डांस कंपटीशन (अंतर्राष्ट्रीय-उपशास्त्रीय/शास्त्रीय) ग्वालियर, प्रथम स्थान (2016-17/18)
• गीतांजलि संगीत समारोह (राष्ट्रीय), भोपाल, द्वितीय स्थान , (2018)
• डायमंड डांस कंपटीशन (राष्ट्रीय) भोपाल, द्वितीय स्थान , (2018)
• उद्भव इंटरनेशनल डांस कंपटीशन ग्वालियर- (अंतर्राष्ट्रीय-उपशास्त्रीय), तृतीय स्थान (2017-18)
• ओजस्विनी महोत्सव, भोपाल, प्रथम स्थान (2014 से 2018)
• स्वरीत महोत्सव, (अंतर्राष्ट्रीय-शास्त्रीय) गुरुकुल केन्द्र दिल्ली, तृतीय स्थान (2018)
• हिडन आइडल, (अंतर्राष्ट्रीय-उपशास्त्रीय/शास्त्रीय), गुजरात, प्रथम स्थान (2019)
• किंकिणी महोत्सव, (राष्ट्रीय-शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, युगल), उज्जैन, (2019)
• प्रज्ञोत्सव महोत्सव भिलाई, एकल नृत्य, शास्त्रीय/उपशास्त्रीय में दो बार प्रथम तथा एक बार तृतीय स्थान (2019)
• प्रज्ञोत्सव महोत्सव भिलाई, युगल एवं एकल गीत प्रतियोगिता, प्रथम स्थान (2019)
• प्रज्ञोत्सव महोत्सव भिलाई (2019) -वाद्य यंत्र (जैज़ ड्रम/गिटार), प्रथम सहित अनेक प्रतियोगिताओं में विजेता.
अन्य जानकारी: अभिलाषा भोपाल की प्रतिष्ठित कथक अकादमी का संचालन करते हुए 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को कथक नृत्य की शिक्षा दे चुकी हैं. दो यूनिवर्सिटी से रजिस्टर्ड एकेडमी से 6 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स करने के बाद अनेक छात्राओं ने शासकीय नौकरी प्राप्त की है.