सारिका श्रीवास्तव 

Hot
-15%
सारिका

सारिका श्रीवास्तव 

 sarikashrivastav.in@gmail.com

2023-01-07 05:28:15

166

जन्म: 5 जुलाई, स्थान:  दमोह.

 

माता: श्रीमती दुर्गा श्रीवास्तव, पिता:  श्री के. के. श्रीवास्तव.

 

शिक्षा: इतिहास एवं दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर. व्यवसाय:  सामाजिक कार्यकर्ता.

 

करियर यात्रा:  वर्ष 1998 से 2006 तक दमोह में निजी संस्थान में शिक्षण कार्य, वर्ष 2006 से 2013 तक कृषि आधारित प्रोजेक्ट – ‘सात राज्यों में सीमांत किसानों की स्थिति’ पर  मध्यप्रदेश में अध्ययन, वर्ष 2013 से 2015 तक ‘सड़क पर लोकतंत्र’ -प्रोजेक्ट के तहत पैदल यात्री, साइकल यात्री, रेहड़ी-फेरी वालों के सड़क पर अधिकारों पर अध्ययन. वर्ष 2015 में इंदौर जिले में कृषि उपज विपणन समिति (APMC) कानून में संशोधन पर केंद्रित अध्ययन. वर्ष 2015  से अब तक 'मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान एवं सहकारिता खेती की सम्भावनाएं’ पर कार्य.

 

उपलब्धियां/सम्मान: स्थानीय स्तर पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक पुरस्कार व सम्मान.

 

रुचियां: साहित्य, इतिहास, राजनीति विषयों में रुचि, साहित्य पठन-पाठन एवं लेखन, संगीत, रंगमंच, कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग, महिलाओं-बच्चों एवं बस्तियों एवं गांवों के लोगों के साथ मिलना-जुलना.  

 

अन्य जानकारी: भारतीय महिला फेडरेशन, मध्यप्रदेश की राज्य सचिव,  प्रगतिशील लेखक संघ, मध्यप्रदेश में सचिव मंडल सदस्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  भारतीय जन नाट्य संघ, मध्यप्रदेश में कार्यकारिणी सदस्य.