प्रियंका जैन प्रिंसी 

Hot
-15%
प्रियंका

प्रियंका जैन प्रिंसी 

princy4295@gmail.com. वेब: darpanrotibank.com

2024-02-06 10:21:09

248

जन्म: 4 फरवरी, स्थान: उड़ना सड़क, पाटन (जबलपुर). 

 

माता: श्रीमती किरण जैन. पिता: श्री पवन कुमार जैन. 

 

शिक्षा: बी.कॉम., एम कॉम, हार्डवेयर टेक्नीशियन. व्यवसाय: सामाजिक कार्यकर्ता. 

 

करियर यात्रा: वर्ष 9 सितम्बर 2017 को दर्पण रोटी बैंक की स्थापना. समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय. 

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: गाँव की बेटी, संस्कारधानी सम्मान, नारी रत्न, तिब्बती भोपाल रत्न, ग्लोबल आइकॉन, दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान, जिला स्तरीय नारी सम्मान सहित अनेक पुरस्कार तथा सम्मान प्राप्त. 

 

विदेश यात्रा: भूटान, बांग्लादेश. 

 

रुचियां: हिंदी-इंग्लिश लेखन, कथक, पेंटिंग, जागरूकता अभियान, रंगोली, मेहंदी आदि. 

 

अन्य जानकारी: दर्पण रोटी बैंक के द्वारा अलग-अलग घरों से सप्ताह में एक  बार 5 से 10 रोटियां देने का आग्रह किया जाता है. रोटियां एकत्रित होने के बाद ताजी रोटियां अलग कर संस्था द्वारा स्वनिर्मित सूखी सब्जी (सलाद, अचार और कुछ मीठापैकेट में रखकर भोजन सहयोगी साथियों/सदस्यों द्वारा भूखे जरूरतमंदों को अस्पताल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, फुटपाथ, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वितरित किया जाता है. संस्था का उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना है ताकि कोई भी प्राणी किसी भी प्रकार की मदद का मोहताज न रहे. संस्था के कार्यों को और अधिक विस्तारित करते हुए भोजन वितरण के अलावा अशिक्षित को शिक्षा, एक कलम एक अभियान, वस्त्र वितरण, स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य तथा पर्यावरण बचाओ आदि मुद्दों पर सतत क्रियाशील. रक्त दान के लिए लोगो को प्रोत्साहित करना, कोरोना काल में लोगों को प्लाज्मा, ऑक्सीजन आदि की सहायता प्रदान की गई.