जन्म: 5 नवम्बर, स्थान: सनावद.
माता: स्व. श्रीमती सुरजीत कौर, पिता: स्व. श्री जोगेन्द्र सिंह खनूजा.
जीवन साथी: श्री नानक सिंह अजमानी. संतान: पुत्र -01, पुत्री -01.
शिक्षा: एम.कॉम. व्यवसाय: स्वतंत्र कलाकार/सामाजिक कार्यकर्ता.
उपलब्धियां/पुरस्कार: चित्र प्रदर्शनियां- जयपुर कला महोत्सव (2017), कैनरीज आर्ट गैलरी 70 पेंटिंग्स प्रदर्शित (2018), भारत भवन भोपाल में 55 पेंटिंग्स प्रदर्शित (2019).
सम्मान- स्थानीय स्तर पर अनेक सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त.
विदेश यात्रा: दुबई, मालदीव्स, सेशेल्स, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड.
रुचियां: चित्रकारी एवं भ्रमण.
अन्य जानकारी: सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पंजाबी महिला विकास समिति के अन्तर्गत सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय. उच्च शिक्षा के लिए इंदौर आने के बाद सुप्रसिद्ध चित्रकार श्रीमती सुलोचना नाफड़े से कला के विषय माध्यम एवं बारीकियों को समझा. वर्ष 1980 में सुप्रसिद्ध कलाकार चंदू नाफड़े से विधिवत चित्रकारी सीखी. 3 वर्षों तक उनसे चित्रकारी का अनुभव लेने के बाद अनेक समूह प्रदर्शनियों में भाग लिया.