रितिका लंगर शर्मा

Hot
-15%
रितिका

रितिका लंगर शर्मा

rlanger@jefferies.com

2022-12-28 04:46:22

167

जन्म: 07 मई 1982स्थान: ग्वालियर.

 

माता: डॉ. नलिनी लंगर, पिता: श्री रविप्रकाश लंगर.

 

जीवन साथी: श्री अनुपम शर्मा. संतान: पुत्र -01, पुत्री-01.

 

शिक्षा: बी.ई., एम.बी.ए. व्यवसाय: निवेश बैंकिंग/मैनेजिंग डायरेक्टर- जैफरी इन्वेस्टमेंट बैंक, अफ्रीका.

 

करियर यात्रा: 10वीं मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर (राजस्थान) से और 12वीं दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के पुरम, नई दिल्ली से गणित एंड बायोलॉजी दोनों विषय के साथ पास की. पुणे के भारती ज्ञानपीठ से बी.ई. (मैकेनिकल मैनेजमेंट) की डिग्री प्राप्त की. बिजनेस मैनेजमेंट संस्था आईईएसई बार्सिलोना में एमबीए (बिजनेस ऑफ मैनेजमेंट) की शिक्षा ली. 2004 में वि.वि. से ही लॉरियल कंपनी के लिए चयन हुआ. यहां वर्ष 2007 तक इन्होंने कार्य किया. 2007 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स करने के लिए बार्सिलोना (स्पेन) चली गईं. एमबीए के दौरान, रितिका को लेहमैन ब्रॉज़ में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप मिली, जहां उन्हें पूर्णकालिक पद की पेशकश की गई. लेहमैन ब्रॉज़ यूरोप को नोमुरा द्वारा अधिग्रहित करने पर रितिका मई 2009 में नोमुरा में (निवेश बैंकिंग डिवीजन में) स्थानांतरित हो गई,  2017 तक नोमुरा इंटरनेशनल, लंदन में अपनी सेवायें देने के बाद 2009 दिसम्बर से वर्तमान में जेफ़रीज़ इंटरनेशनल, लंदन में कार्यरत.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार: 2004 में पुणे वि.वि. में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग (बीई) में प्रथम स्थान हासिल किया. लंदन में समर इंटर्नशिप के लिए लेहमैन (यूरोप) से 10,000 यूरो छात्रवृत्ति के लिए चयनित एकमात्र प्राप्तकर्ता. जेफ़रीज़ इंटरनेशनल बैंक (यूरोप मिडिल ईस्ट अफ्रीका-ईएमईए) की पहली महिला मैनेजिंग डायरेक्टर (विश्व भर के 69 लोगों में से उनका चयन किया गया) नियुक्त की गईं.

 

विदेश यात्रा: बार्सिलोना.

 

रुचियां: यात्रा करना, पढ़ना, दौड़ना, कुकिंग, अपने बच्चों के साथ आर्ट्स और क्राफ्ट्स के कार्य करना.