डॉ. प्रेरणा उपाध्याय

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. प्रेरणा उपाध्याय

prerna041@gmail.com.

2022-12-28 03:57:10

237

जन्म: 3 मई 1965, स्थान: भोपाल.

 

माता: श्रीमती कमल गुरु, पिता: श्री एस.डी. गुरु.

 

जीवन साथी: डॉ. दिनेश उपाध्याय. संतान: पुत्री-01.

 

शिक्षा: एम.बी.बी.एस., एम.एस. (Ophthalmology-नेत्र विज्ञान). व्यवसाय: डॉक्टर.

 

करियर यात्रा: एम.बी.बी.एस. गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल से 1988 (सभी परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण), एम.एस. (नेत्र विज्ञान) की डिग्री 1992 में Regional institute of ophthalmology Bhopal से प्राप्त की. छोटा चीरा मोतियाबिंद सर्जरी प्रशिक्षण - वेन्यू आई इंस्टीट्यूट से, फेको इमल्सीफिकेशन-डॉ. आर.पी. सेंटर फॉर ऑप्थेलमिक साइंस से, कांटेक्ट लेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम-Bausch & Lomb से तथा फैलोशिप  (कॉर्निया) एल.वी. प्रसाद नेत्र संस्थान से प्राप्त की. पिछले 25 वर्षों से सेवा सदन आई हॉस्पिटल बैरागढ़ में सेवायें जारी तथा वर्तमान में यहीं सी.एम.ओ. के पद पर पदस्थ.

 

पलब्धियां/पुरस्कार: डॉ. ढांडा पुरस्कार, बेस्ट पेपर- कॉर्निया, best paper in community Ophthalmology, best paper- low vision in MPsos, एनसीपीबी म.प्र.ब्रांच द्वारा लाइफ-टाइम अचीवमेंट अवार्ड, 70 हजार से अधिक मोतियाबिंद सर्जरी और लगभग 1800 कॉर्निया प्रत्यारोपण किये गए.

 

विदेश यात्रा: नाइजीरिया (लागोस). रुचियां: रीडिंग, कुकिंग.

 

अन्य जानकारी: इनके नेतृत्व में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सेवा सदन नेत्र अस्पताल को भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय आई केयर अवार्ड “Dharamse menswear award” मिला तथा मुख्यमंत्री द्वारा दो बार अस्पताल को सम्मानित किया गया. सेवा सदन आई हॉस्पिटल बैरागढ़ को म.प्र. और छग में एन.ए.बी.एच. द्वारा मान्यता प्राप्त पहला अस्पताल होने का गौरव.