मृणालिनी पांडे

Hot
-15%
मृणालिनी

मृणालिनी पांडे

chinimrinalini@gmail.com

2024-09-24 08:52:58

178

जन्म: 16 फरवरी, स्थान: भोपाल.

 

माता; श्रीमती मृदुला बाजपेयी, पिता: श्री देवेंद्र पांडेय.

 

शिक्षा: एम.ए.  (इतिहास- एमएलबी कॉलेज, भोपाल).

 

व्यवसाय: कंसल्टिंग एडिटर, अनुवादक, कवयित्री, लेखिका (शोध लेख और शोध पत्र).

 

करियर यात्रा: वर्ष 2019 से भोपाल के मंजुल पब्लिशिंग हाउस में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में कार्यरत तथा अनुवाद कार्य में संलग्न.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार; एम.ए. में 87% अंक प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त. वर्ष 2018 में बैठक आर्ट हाउस में स्वयं के बनाए चित्रों की प्रदर्शनी (2018), वर्ष 2019 में कैम्ब्रिज विद्यालय में अपना एक शोध पत्र पढ़ा. अमेरिकी लेखक एरिक सीगल की लव स्टोरी का हिंदी अनुवाद (2021). हिस्ट्री, कल्चर एंड सोसायटीज़ नामक पुस्तक में  'Matrika and the Folk deities’ शीर्षक से एक अध्याय लिखा, रोल्ड डाहल की माटिल्डा पुस्तक का हिन्दी अनुवाद कार्य जारी.

 

विदेश यात्रा: यू.के. रुचियां; कला, संगीत एवं नृत्य.

 

अन्य जानकारी; सरोजिनी नायडू स्कूल से बी.ए. करने के दौरान इतिहास का एक छोटा कोर्स करने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय गयीं. लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली में किंग्स कॉलेज, लंदन द्वारा आयोजित कोर्स -'इंटरनेशनल रिलेशंज़' किया. कला के इतिहास पर शोध कार्य में संलग्न.