केरल हाईकोर्ट : तलाक का नोटिस भेजना सुसाइड के लिए उकसाने का मामला नहीं'

blog-img

केरल हाईकोर्ट : तलाक का नोटिस भेजना सुसाइड के लिए उकसाने का मामला नहीं'

कोच्चि। केरल हाईकोर्ट ने आत्महत्या के एक मामले में पति को दी गई सजा को खारिज करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। पति पर आरोप था कि उसने तलाक का ड्राफ्ट भेजा जो उसकी पत्नी की आत्महत्या का कारण था। 

केरल हाईकोर्ट ने उस फैसले को रद्द कर दिया है जिसमें एक पति को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी ठहराया गया था। मामला पुथिया पुरायल के रहने वाले शाजी नामक व्यक्ति का है। साल 2005 में शादी के महज तीन महीने बाद शाजी ने अपनी पत्नी को तलाक का कानूनी नोटिस भेजा था। इसके तुरंत बाद महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी थी। इस फैसले में केरल हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि तलाक का ड्राफ्ट भेजना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं होता है। 

पत्नी की मौत के बाद मृतका की मां एमके पद्मिनी ने शाजी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498A (पति द्वारा प्रताड़ना) (Section 498A of the Indian Penal Code) और धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) (FIR Section 306) के तहत केस दर्ज करवाया था। हालांकि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद एफआईआर से धारा 306 को हटा दिया था। 

निचली अदालत ने माना था दोषी 

मामला निचली अदालत (trial court)  में कई साल चला। कुल 11 गवाहों के बयान दर्ज किए गए और अदालत ने बाद में केस में 306 धारा को फिर से जोड़कर शाजी को दोषी ठहराया। अदालत का मानना था कि पत्नी को तलाक (divorce) का ड्राफ्ट मिलने के बाद वह मानसिक रूप से टूट गई थी और इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। 

केरल हाईकोर्ट ने पलटा फैसला 

लेकिन अब केरल हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए (Court upheld this decision) कहा है कि मृतका की मां के वकील यह साबित नहीं कर सके कि शाजी ने जानबूझकर आत्महत्या के लिए प्रेरित किया था या इस दिशा में कोई मदद की थी। अदालत ने कहा कि सिर्फ आरोप लगाने से दोष सिद्ध नहीं होता, उसके लिए ठोस प्रमाण की जरूरत होती है। 

न्यायमूर्ति कौसर एडप्पगाथ ने अपने फैसले में कहा कि पुलिस ने पहले ही जांच के आधार पर धारा 306 को हटाने का सही निर्णय लिया था। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि तलाक का ड्राफ्ट भेजना इस बात का प्रमाण नहीं है कि पति ने आत्महत्या के लिए उकसाया। 

सन्दर्भ स्रोत : विभिन्न वेबसाइट

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार
अदालती फैसले

सुप्रीम कोर्ट : अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से बाहर नहीं रखा जा सकता। न्यायालय ने इसे समानता और संवैधानि...

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक
अदालती फैसले

दिल्ली हाईकोर्ट : आपस में क्रूरता के आरोप लगाने पर नहीं मिलेगा सहमति से तलाक

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे पर क्रूरता के आरोप लगाने की स्थिति को आपसी सहमति से तलाक नहीं माना ज...

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी
अदालती फैसले

मप्र हाईकोर्ट : पहली शादी छुपाकर की दूसरी , शादी, फिर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण

हाईकोर्ट ने विवादित दूसरी शादी मामले में महिला को अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख
अदालती फैसले

राजस्थान हाईकोर्ट: तलाक और 20 लाख , गुजारा भत्ता के बाद भी केस लड़ना उत्पीड़न

कोर्ट ने बुजुर्ग दंपति को राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से
अदालती फैसले

डीएनए टेस्ट से पीछे हटे शासकीय शिक्षक को हाई कोर्ट से , बड़ा झटका, महिला और बेटे को देना होगा भरण-पोषण

डीएनए टेस्ट से इन्कार करने वाले शिक्षक को हाई कोर्ट ने महिला और बच्चे को भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता
अदालती फैसले

हिप्र हाईकोर्ट : माता-पिता का समझौता , बच्चे के अधिकार नहीं छीन सकता

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता के आपसी समझौते से बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार खत्म नहीं हो सकते। अदालत ने गुजारा भत्...