यूथ वर्ल्ड कप बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये अंजलि का चयन

blog-img

यूथ वर्ल्ड कप बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये अंजलि का चयन

छाया: नई दुनिया 

भोपाल। हरियाणा के रोहतक में 11 से 15 फरवरी तक आयोजित नेशनल सिलेक्शन ट्रॉयल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी अंजलि ने यूथ वर्ल्ड कप बॉक्सिंग चैम्पियनशिप मोंटेनिग्रिन (बुडवा) के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है।

उल्लेखनीय है कि यूथ वर्ल्ड कप बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 3 से 11 मार्च तक मोंटेनिग्रिन (बुडवा) में होगी। बॉक्सर अंजलि सिंह 57 किलोग्राम भार वर्ग की हैं। राष्ट्रीय सिलेक्शन ट्रॉयल 11 से 15 फरवरी तक रोहतक हरियाणा में आयोजित किये गये थे। बॉक्सर अंजलि दिल्ली, एनबीए और हरियाणा के खिलाड़ियों को 5-0 से पराजित कर यूथ वर्ल्ड कप बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। धार जिले की अंजलि पिछले छह साल से एमपी बॉक्सिंग एकेडमी से जुड़ी हुई हैं।

इन चैम्पियनशिप में भी जीत चुकी हैं मैडल

अंजलि ने दिल्ली से पहले चाइना में आयोजित इंटरनेशनल ड्रॉपिंग राउंड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। इसके पहले अंजलि भोपाल में जुलाई 2023 में आयोजित यूथ नेशनल चैंपियनशिप में और मणिपुर में 2021 में आयोजित जूनियर नेशनल चैंपिनशिप में भी सिल्वर मैडल जीत चुकी है।

संदर्भ स्रोत : नई दुनिया 

Comments

Leave A reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'
न्यूज़

इशिता विश्वकर्मा को मिलेगा 'किशोर अवॉर्ड 2026'

संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर होगा सम्मान

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की
न्यूज़

सिंहगढ़ एपिक ट्रेल-2026 : भोपाल की , निकिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

लहराया परचम, निकिता ने 11 घंटे की डेडलाइन वाली 42 किमी रेस 8:34 घंटे में पूरी की

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम
न्यूज़

कचरे से क्रांति-प्लास्टिक बोतलों से तैयार ड्रिप इरिगेशन सिस्टम

शहडोल में महिलाओं ने खराब प्लास्टिक बॉटल का अनूठा प्रयोगकर जल संरक्षण की मिसाल पेश की।

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात,
न्यूज़

राष्ट्रीय औसत से आगे मप्र का लिंगानुपात, , शहर से अधिक गांवों में पैदा हो रही बेटियां

मध्य प्रदेश का नवजात लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और शहरों में चिंता बनी हुई ह...

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण
न्यूज़

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप : भोपाल की दीक्षा ने जीते दो स्वर्ण

भोपाल की दीक्षा सिंह गुरूंग ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर और प्रदेश...

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन
न्यूज़

IEHE की वाणी का कजाखस्तान YEP 2026 के लिए चयन

वाणी राठौर 4 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं।