ऐश्वर्या विकास ठाकुर

Hot
-15%
ऐश्वर्या

ऐश्वर्या विकास ठाकुर

aishvthakur@yahoo.co.in

2026-05-26 04:57:12

9

जन्म दिनांक : 23 सितंबर, जन्म स्थान: मुंबई

 

माता : श्रीमती सुषमा ठाकुर, पिता : श्री विकास ठाकुर\

 

शिक्षा : बी.ई. (सूचना प्रौद्योगिकी)

 

व्यवसाय : भारतीय सेना में अधिकारी (मेजर)

 

करियर यात्रा / जीवन यात्रा 

बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ साहित्यिक गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी प्रतियोगिताओं में गहरी रुचि रही। वर्ष 2013 में Carmel Convent Sr. Sec. School, BHEL, भोपाल से स्कूली शिक्षा पूर्ण की। 2013 से 2017 तक UIT RGPV, भोपाल से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्नातक के दौरान TCS में भी हुआ, साथ ही भारतीय सेना के सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) को भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया. देश सेवा के अपने सपने को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कॉर्पोरेट करियर के बजाय भारतीय सेना में अधिकारी बनने का निर्णय लिया। इसके पश्चात Officers Training Academy (OTA), चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त हुआ और 08 सितंबर 2018 को कोर ऑफ सिग्नल्स में अधिकारी के रूप में कमीशन हुई। सेना में सेवा करते हुए असम, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर जैसे विभिन्न भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिला। 

 

उपलब्धियां / पुरस्कार 

• कविता लेखन, भाषण तथा तात्कालिक भाषण (एक्सटेम्पोर) प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार प्राप्त 

• कॉलेज के दौरान सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र (Best Research Paper) के लिए सम्मानित 

• भारतीय सेना में सेवा के दौरान ऑल इंडिया एयर वेपन शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक प्राप्त 

 

विदेश यात्रा :  सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, शिनजेन, मकाऊ, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, वेटिकन सिटी, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, नीदरलैंड्स, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड, एस्टोनिया, जर्मनी, लिकटेंस्टीन, मोनाको, चेक गणराज्य, बेल्जियम और ऑस्ट्रिया सहित अब तक 24 देशों की यात्रा

 

रुचियाँ : रचनात्मक लेखन, साहसिक खेल, यात्रा करना तथा गायन