डॉ. प्रभा मुजुमदार

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. प्रभा मुजुमदार

mujumdarprabha@gmail.com

2026-05-26 05:26:25

7

जन्म दिनांक : 10.अप्रैल , जन्म स्थान : इंदौर

 

माता : श्रीमती निर्मला मुजुमदार, पिता : श्री नारायण राव मुजुमदार

 

जीवन साथी : श्री दीपक श्रीवास्तव, संतान : पुत्र (2) 

 

शिक्षा : एम एससी, पीएच.डी. (गणित)

 

व्यवसाय : सेवानिवृत्त अधिकारी 

 

करियर यात्रा/जीवन यात्रा : डॉ. प्रभा मुजुमदार का व्यक्तित्व विज्ञान और साहित्य का सुंदर संगम है. स्कूली जीवन से ही वक्तृत्व, वाद-विवाद एवं लेखन में सक्रिय रहते हुए उन्होंने अंतरविद्यालयीन और महाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं तथा युवा-महोत्सवों में उल्लेखनीय सहभागिता की.

उच्च शिक्षा के दौरान मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान , भोपाल में शोधकार्य करते हुए विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की छात्रवृत्ति प्राप्त की तथा एक वर्ष तक अध्यापन कार्य भी किया. तत्पश्चात तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) में सहायक निदेशक (तेलाशय) के रूप में देहरादून से अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत की. लगभग 35 वर्षों के दीर्घ कार्यकाल में उन्होंने देश के विभिन्न अपतटीय (मुंबई, काकीनाडा) तथा अभितटीय (गुजरात, असम, त्रिपुरा, राजस्थान) तेल एवं गैस क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सेवाएँ दीं. तेल एवं गैस उत्पादन-संवर्धन योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में तकनीकी प्रस्तुतियाँ दीं. 

उप-महाप्रबंधक (तेलाशय) के पद से मुंबई में एक वैज्ञानिक के रूप में सेवानिवृत्ति के पश्चात, दादर स्थित एक स्वयंसेवी संस्था के साथ मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सेवा कार्य किया. वर्तमान में पुनः साहित्य, पठन-पाठन एवं बौद्धिक गतिविधियों में सक्रिय हैं. 

 

उपलब्धियां / पुरस्कार

• वर्ष 1977 में विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘कविता के युवा स्वर’ के लिए चयनित 16 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त, जिसकी भूमिका डॉ. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ द्वारा लिखी गई.

• विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर निबंध लेखन, वक्तृत्व, वाद-विवाद तथा काव्य-पाठ के लिए अनेक पुरस्कार प्राप्त.

• तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) में कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्ययोजनाओं के लिए सम्मानित होने के साथ-साथ निबंध, वक्तृत्व आदि में भी अनेक पुरस्कार प्राप्त किए. 

• देश की अनेक प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत. 

प्रकाशित कविता संग्रह :

‘अपने अपने आकाश’ (2003), ‘तलाशती हूँ जमीन’ (2010) ‘अपने हस्तिनापुरों में’ (2014), ‘सिर्फ स्थगित होते हैं युद्ध’ (2019)  तथा  ‘नकारती हूँ निर्वासन’ (2025)

•  ‘नकारती हूँ निर्वासन’ विशेष रूप से चर्चित रहा - यह Kalinga Literary Festival Book Awards 2026 (केएलएफ बुक अवार्ड्स 2026) की संभावित सूची में शामिल रहा तथा साहित्य-तक बुक-कैफे 2025 में शीर्ष 10 कविता-संग्रहों में स्थान प्राप्त किया. 

• सर्वश्री राजेन्द्र गुप्त, जयप्रकाश पांडेय, उपेंद्रनाथ रैना, भास्कर चौधरी द्वारा कविताओं का प्रस्तुतीकरण. 

• विभिन्न साझा संकलनों में कविता, कहानी, लघुकथा, आलेख, समीक्षा, संस्मरण एवं व्यंग्य का नियमित प्रकाशन.

• समकालीन भारतीय साहित्य, वागर्थ, नवनीत जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित.

 

सम्मान/पुरस्कार

•  कविता के लिए गुजरात साहित्य परिषद द्वारा पुरस्कृत (2004)

•  सृजनगाथा (छत्तीसगढ़) द्वारा डॉ. श्रीकांत वर्मा पुरस्कार (2016)

•  शब्द निष्ठा-अजमेर द्वारा कविता के लिए पुरस्कार (2016)

•  सृजनगाथा (छत्तीसगढ़) द्वारा सिंधु रथ स्मृति सम्मान (2017)

•  शब्द निष्ठा अजमेर  द्वारा अ.भा. व्यंग्य लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार (2018)

•  हिंदी लेखिका संघ म.प्र. द्वारा कविता विधा में रजत जयंती सम्मान (2019)

•  पूर्वान्चल मानस मण्डल, मुंबई द्वारा शब्द साधक सम्मेलन में श्रेष्ठ कविता सम्मान (2020)

•  अविराम साहित्यिकि द्वारा समकालीन लघुकथा स्वर्ण जयंती आयोजन में तृतीय पुरस्कार (2021)

•  काव्य कौमुदी बहुभाषी अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा हिन्दी कविता के लिए सम्मान (2021)

•  साहित्य समर्था जयपुर द्वारा अ.भा. कहानी लेखन प्रतिस्पर्धा श्रेष्ठ कहानी सन्मान (2022)

•  जनवादी लेखक संघ रतलाम द्वारा दानिश अलीगढ़ी स्मृति सम्मान (2024)

•  अस्मिता महिला बहुभाषी साहित्यिक मंच अहमदाबाद द्वारा शिखर साहित्य सम्मान (2024)

•  अमरावती साहित्य सृजन पुरस्कार, सिलीगुड़ी (2025)

•  साहित्यलोक वाग्देवी पुरस्कार (2025)

•  विविधा सूरतगढ़ (राज) द्वारा विविधा सृजन पुरस्कार (2025)

 

विदेश यात्रा :  तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम में कार्य संबंधी यूरोप तथा अमेरिका यात्राओं के अलावा अब तक एशिया, यूरोप एवं  अफ्रीका के अनेक देशों के अतिरिक्त अमेरिका, न्यूजीलैंड

 

रुचियाँ : पर्यटन, लेखन-पठन