जन्म दिनांक : 24 मार्च, जन्म स्थान : सागर
माता : श्रीमती कीर्ति देवलिया. पिता: स्व. श्री भुवन भूषण देवलिया
जीवन साथी : श्री सतीश एलिया, संतान : पुत्री (01)
शिक्षा : एम.एस.सी., पी.एच.डी. (शोध विषय: Biochemical Investigation on Apple Fruit Rots Caused by Some Fungal Pathogens) एफ.एस.एल.एस.सी., बी.एड.
व्यवसाय : प्राचार्य (Principal), राजीव गांधी महाविद्यालय, भोपाल
करियर यात्रा / जीवन परिचय
उच्च शिक्षा में 27 वर्षों से शिक्षण कार्य से जुड़ीं अपर्णा जी को वनस्पति विज्ञान (Botany) विषय में शिक्षण, शोध एवं प्रशासनिक कार्यों दीर्घकालीन अनुभव रहा है. यह अनुभव विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय दोनों स्तरों पर शिक्षण, परीक्षा संचालन, प्रवेश प्रक्रिया, अनुशासन व्यवस्था तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित है.
वर्ष 1994 से 1998 तक डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्यापन कार्य किया. इसके पश्चात वर्ष 1999 से वर्तमान तक राजीव गांधी महाविद्यालय, भोपाल में वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य किया.
विभिन्न वर्षों में विश्वविद्यालय परीक्षाओं में सहायक अधीक्षक के रूप में कार्य किया तथा वर्ष 2002 से अब तक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया का संचालन प्रवेश प्रभारी के रूप में किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त लगभग 10 वर्षों तक अनुशासन समिति एवं एंटी-रैगिंग समिति में सदस्य के रूप में कार्य किया.
वर्ष 1999 से वर्तमान में राजीव गांधी महाविद्यालय, भोपाल में प्राचार्य हैं तथा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में वनस्पति विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त शोध निर्देशक के रूप में भी सेवाएं दे रही हैं साथ ही एक अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक शोध पत्रिका ‘Research Scapes’ की मैनेजिंग एडिटर के रूप में भी कार्यरत हैं.
उपलब्धियाँ
शोध निर्देशन एवं परियोजनाएँ
• अब तक 12 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया है. इनके शोध कार्य जैव विविधता, औषधीय पौधे, ऊतक संवर्धन, पारिस्थितिकी, एलिलोपैथी, फाइटो केमिस्ट्री, जैव संरक्षण एवं नैनो प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों से संबंधित रहे हैं.
• यूजीसी द्वारा औषधीय पौधों के जैव-संसाधन अध्ययन पर एक लघु शोध परियोजना स्वीकृत की गई.
• इसके अतिरिक्त मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) द्वारा वित्तपोषित ‘सेब फलों में कवकीय रोगों पर जैव रासायनिक अध्ययन’’ परियोजना में पाँच वर्षों का शोध अनुभव प्राप्त.
शोध एवं प्रकाशन कार्य
• पुस्तकों में औषधीय पौधों एवं उनके महत्व पर अध्याय प्रकाशित.
• ‘मध्यप्रदेश संदेश’ (राज्य सरकार की पत्रिका) तथा ‘Science India’ जैसी राष्ट्रीय पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित.
• राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक समीक्षित (Peer-reviewed) पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित. कुछ शोध पत्र गैर-समीक्षित पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हुए हैं.
• राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में अनेक शोध सार (Abstracts) प्रस्तुत किए गए, जो विभिन्न सम्मेलन की कार्यवाहियों (Proceedings) में प्रकाशित हुए.
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहभागिता
• अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, वेबिनार एवं कार्यशालाओं में सक्रिय सहभागिता रही है. इनका उद्देश्य पर्यावरण, जैव विविधता, जैव प्रौद्योगिकी, आणविक जीव विज्ञान, जलवायु परिवर्तन, IPR तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार रहा है.
• विभिन्न Faculty Development Programmes (FDP) में भी भागीदारी की है.
सम्मान
• तीसरी मध्यप्रदेश विज्ञान कांग्रेस के आयोजन में आयोजन सचिव के रूप में योगदान हेतु सम्मानित
• राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सम्मान प्राप्त
• विज्ञान एवं शिक्षा क्षेत्र में योगदान हेतु विभिन्न संस्थानों द्वारा सम्मानित
रुचियाँ : शिक्षण एवं शोध कार्य, पाक कला, संगीत सुनना.
अन्य जानकारियाँ
• प्रयोगशाला तकनीकों, आणविक जीव विज्ञान, जैव रसायन एवं पादप ऊतक संवर्धन का व्यावहारिक ज्ञान
• राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं विभिन्न वैज्ञानिक संगोष्ठियों के आयोजन में प्रमुख भूमिका
• प्रयोगशाला तकनीकों का ज्ञान: DNA/RNA निष्कर्षण, इलेक्ट्रोफोरेसिस, क्रोमैटोग्राफी, एंजाइम विश्लेषण, पौधों का वर्गीकरण एवं कवक अध्ययन
• विश्वविद्यालय की परीक्षा एवं अकादमिक समितियों में सदस्य के रूप में कार्य
• विभिन्न महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्यान
• अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन एवं संयोजन
व्यावसायिक सदस्यताएँ
• इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी (सागर, जयपुर एवं वारंगल)
• इंडियन सोसाइटी ऑफ माइकोलॉजी एंड प्लांट पैथोलॉजी (उदयपुर)
• इंडियन साइंस कांग्रेस (आजीवन सदस्य)
• सोसाइटी ऑफ लाइफ साइंसेज (फैलो)
• CPCSEA एवं IAEC (बाह्य सदस्य)
• बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के जीवन विज्ञान संकाय के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य