डॉ. वर्षा ढोबले

Hot
-15%
डॉ.

डॉ. वर्षा ढोबले

-

2025-04-09 08:57:06

296

जन्म दिनांक : 14 नवम्बर,  जन्म स्थान : झाँसी, 

 

माता :  श्री गजानन गोपाल लघाटे, पिता : श्रीमती पुष्पा लघाटे

 

जीवनसाथी : डॉ. एस के ढोबले, संतान : पुत्री- दो

 

शिक्षा :  एम.ए.-संस्कृत, पीएचडी  नाट्य शास्त्र, डिप्लोमा - योगा एंड ब्यूटी कल्चर (महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय जबलपुर) बी.म्यूज (खैरागढ़ संगीत अकादमी)

 

व्यवसाय : स्वतंत्र लेखन/ योग प्रशिक्षण/संगीत वादन (तबला)   

 

करियर यात्रा/ जीवन यात्रा : संस्कृत शिक्षिका के तौर पर करियर की शुरुआत. कुछ समय अध्यापन कार्य छोड़ अपना व्यवसाय शुरू करने के लिये इन्दौर ब्यूटी पार्लर की स्थापना की. 20 वर्ष तक पार्लर संचालन के साथ  मराठी और हिन्दी लेखन में सक्रिय रहीं. दोनों भाषाओं में समय-समय पर प्रतिष्ठित समाचार पत्र, पत्रिकाओं में, कहानियां, लघुकथाएं, बाल कहानियां का प्रकाशित. वर्तमान में लेखन कार्य में संलग्न.

 

उपलब्धियां/पुरस्कार

प्रकाशन

- काव्य संग्रह ‘यादें’ (2005)

- बाल कहानी संग्रह ‘नटखट बन्नी’ (2020)

- बाल कविता संग्रह ‘गुनगुनाती पाठशाला’ (वर्णमाला कविता संग्रह 2023)

 

सम्मान

-  स्वतंत्र लेखक संघ इन्दौर द्वारा साहित्य साधना अवार्ड (1996)

-  रंजन कलश अवार्ड - भोपाल (2008)

-  भाषा सहोदरी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में लघुकथा सम्मान (2018)

-  लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा लघुकथा गौरव सम्मान (2019)

-  दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला लेखिका मंच द्वारा ‘कल्पना चावला प्रतिभा’ सम्मान (2019)

-  तुलसी अकादमी भोपाल द्वारा ‘तुलसी रत्नावली’ सम्मान (2021)

-  बाल साहित्य शोध केन्द्र भोपाल द्वारा ‘कृति सम्मान’ (2022)  

-  क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान, क्षितिज कृति सम्मान - इंदौर (2023)

-  अखिल भारतीय कला मंदिर साहित्य संस्थान भोपाल द्वारा श्रीमती ‘परेशवरीदेवी खत्री सम्मान/बाल साहित्य कृति सम्मान

-  अखिल भारतीय कला मंदिर साहित्य संस्थान भोपाल द्वारा ‘कृति सम्मान’ (2024)

 

विदेश यात्रा : ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, सिंगापुर, थाईलैंड

 

रुचियाँ : संगीत और योग 

 

अन्य जानकारी : वर्ष 2003 से हिन्दी लेखिका संघ की आजीवन सदस्यता/ शैक्षणिक गतिविधियों एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान