जन्म दिनांक: 09 फरवरी, जन्म स्थान : भोपाल
माता : श्रीमती सुनीता जैन, पिता : स्व, प्रदीप कुमार जैन
जीवन साथी : डॉ. अमित गर्ग, संतान : पुत्र- 01
शिक्षा : प्रभाकर (गायन/ हारमोनियम), प्रयाग संगीत समिति-इलाहाबाद (1994/2011), एम.ए. (समाजशास्त्र/संगीत- गोल्ड मेडलिस्ट), बरकतुल्लाह वि.वि. भोपाल (2001-2003) , संगीत रत्न (गायन), संगीताचार्य-बृज संगीत विद्यापीठ मथुरा (2003), संगीत विशारद (गायन) सर्व भारतीय संगीत-ओ-संस्कृति परिषद-कोलकाता (2007), डिप्लोमा (सुगम संगीत) प्रयाग संगीत समिति-इलाहाबाद (2008), जूनियर डिप्लोमा (सितार), प्रयाग संगीत समिति-इलाहाबाद (2012), पीएचडी (संगीत-‘हिंदुस्तानी भारतीय संगीत के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी एवं वैज्ञानिक उपकरणों का योगदान- एक विश्लेषणात्मक अध्ययन’) जीवाजी वि.वि., ग्वालियर (2013).
व्यवसाय : संगीत शिक्षिका, गायन
करियर यात्रा/जीवन यात्रा : गुरु सुरेश वाडकर (अजीवसन अकादमी), डॉ. अश्विना रांगणेकर, ए ग्रेड शास्त्रीय कलाकार- स्व. पं. श्री सिद्धराम स्वामी कोरवार और 'ए' ग्रेड संगीतकार स्व. जनाब सरवत हुसैन के सानिध्य में संगीत की शिक्षा प्राप्त की. मध्यप्रदेश में एकमात्र दृष्टिबाधित शास्त्रीय एवं संगीत गायिका डॉ. दिव्यता गायन, वादन, संगीत संयोजन एवं निर्देशन, अभिनय, लेखन कार्य एवं समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी हैं. कई नाटकों में अभिनय कर चुकीं डॉ. दिव्यता ने राष्ट्रीय सम्मेलनों और परिसंवादों में पेपर प्रस्तुत किये हैं . कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लेख-कविताएं लिखी हैं . वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय नंबर-2 भोपाल में संगीत शिक्षक के रूप में सेवाएं जारी.
उपलब्धियां / पुरस्कार
• सम्पूर्ण भारत में 28 सौ से अधिक मंचीय प्रस्तुतियां
• 2003 से वर्तमान तक ‘ए’ ग्रेडेड कलाकार के रूप में ऑल इंडिया रेडियो में नियमित रूप से गीत, भजन और ग़ज़ल गायन
• एक फिल्म तथा अनेक निजी एल्बमों में पार्श्व गायन
• दूरदर्शन भोपाल में अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
• दूरदर्शन भोपाल के धारावाहिक ‘कम नहीं हैं हम’ के लिए शीर्षक गीत गायन एवं संगीतबद्ध किया
• अनेक नाटकों में पार्श्व संगीत दिया
• स्वरांजलि कल्चरल सोशल वेलफेयर सोसाइटी, भोपाल द्वारा निर्मित म्युज़िकल एल्बम’जैन भजनांजलि’ के लिए गायन
• ‘हमिंग होप्स’ म्युज़िक एल्बम के लिए संगीत निर्देशन और गायन
• अहिंसा के पुजारी, जैन पौराणिक फिल्म के लिए पार्श्व गायन
• लोकप्रिय शास्त्रीय कलाकारों कौशिकी चक्रवर्ती, देवकी पंडित, आरती अंकलीकर टिकेकर, श्रावणी शेंडे, कल्पना झोकरकर, कल्याणी देशमुख आदि के साथ तानपूरे पर संगत
• संगीत निर्देशक रवींद्र जैन,अभिनेत्री अमृता राव, गायिका पद्मा वाडेकर, किरण बेदी, संगीत निर्देशक यशवंत देव आदि के समक्ष गायन
नाटकों में पृष्ठभूमि संगीत और अभिनय
• निर्देशन एवं संवाद लेखन: ‘सहारा नहीं साथ चाहिए मौका तो देकर देखिये’
• मुक्ति का महायज्ञ, तुझको चलना होगा, मन की आंख आदि नाटकों में अभिनय
• कई नाटकों (बेटा बना गुरु, नई सुबह, रोशनी, किलकारी, माँ का प्यार, मानवता, तुझको चलना होगा, बेटी को भी मानो बेटा, पर्यावरण बचाओ, दोषी कौन, विज्ञान के बढ़ते कदम, ज्ञान का उजाला, वृद्धाश्रम आदि) के लिए बैकग्राउंड म्यूज़िक
मंचीय प्रस्तुतियाँ
• फेसबुक, यूट्यूब आदि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई लाइव संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत
• अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता-जयपुर
• विश्व संगीत दिवस पर राज्य संग्रहालय, भोपाल
• अंतरराष्ट्रीय महिला सेमिनार, आलंदी-पुणे
• पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर की आजीवासन संगीत अकादमी, जुहू मुंबई में प्रदर्शन
• म.प्र. जनजातीय संग्रहालय, भोपाल द्वारा ललित पर्व में कृष्ण भजन प्रस्तुत
• एनएफबी सम्मान समारोह-दिल्ली
• कुसुमताई वानखेड़े हॉल-नागपुर
• ताल महोत्सव, भोपाल
• ‘यादों की बारात, मुम्बई
• सत्य साईं ऑडिटोरियम, दिल्ली
• ‘समर्थ’ मप्र संस्कृति संचालनालय द्वारा दिव्यांग कलाकारों के लिए आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम, भारत भवन-भोपाल
• पंचाक्षरी स्मृति समारोह-वीरेश्वर पुण्य आश्रम, गडग-कर्नाटक
• पं. भीमसेन जोशी स्मृति समारोह- धारवाड़, कर्नाटक
• नूपुर संगीत समारोह-पुणे
• अभिनव संगीत समारोह-राजस्थान
• राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन- नागपुर
• अनुराग संगीत समारोह-जयपुर
पुरस्कार/ सम्मान
अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. दिव्यता को अनगिनत पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं. कुछ उल्लेखनीय सम्मान
• भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा उत्कृष्ट सृजनशील वयस्क विकलांग व्यक्ति का राष्ट्रीय पुरस्कार
• असाधारण उपलब्धियों के लिए सामाजिक न्याय विभाग मध्यप्रदेश द्वारा प्लेज फॉर पैरिटी प्रोग्राम में पुरस्कृत
• संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं आवाम निःशक्तजन कल्याण भोपाल 2016 द्वारा निशक्तजन सम्मान
• नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड (एनएबी ) मुंबई द्वारा नेशनल नीलम खुर्शीद कांगा अवार्ड
• दैनिक भास्कर समूह द्वारा भास्कर वुमेन ऑफ़ दि इयर अवार्ड
• म्युज़िक टीचर वर्ग में नवदुनिया से ज्योतिर्मय अवार्ड
• कला मंदिर भोपाल द्वारा प्रदीप भक्ति सम्मान 2005
• अनुराग संगीत संस्थान, जयपुर द्वारा सम्मानित
• सर्वश्रेष्ठ संगीत प्रदर्शन के लिए प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित
• दिव्य कला शक्ति, मुंबई द्वारा सम्मानित
• विविध कला एवं संस्कृति समिति भोपाल द्वारा द्वारा 'सशक्त महिला सशक्त समाज' पुरस्कार
• लायंस क्लब भोपाल अनंत द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार
• अखिल भारतीय साहित्य परिषद भोपाल द्वारा 'शक्ति सम्मान'
• महिला दिवस के अवसर पर ‘मप्र का प्रथम सशक्त महिला शिखर सम्मेलन 2019’ पुरस्कार से सम्मानित
• नृत्य शक्ति कला मंच डांस कंपनी द्वारा भोपाल अनमोल रत्न
• मप्र के पूर्व मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों द्वारा कई बार सम्मानित
रुचियां : संगीत सुनना, संगीत रचना, कविता और लेख लिखना, किताबें पढ़ना, खाना बनाना, फिल्में देखना, यात्रा करना, आभूषण बनाना, इंटरनेट से ज्ञान प्राप्त करना.
अन्य जानकारियाँ
• रेटिना पिगमेंटेशन के कारण सात वर्ष की आयु से ही आँखों की रोशनी चली गई, लेकिन कई परेशानियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण वे सामान्य बच्चों की तरह ही कार्य कर सकतीं थीं. उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई परिवार के सदस्यों, साथियों विशेष रूप से माँ के सहयोग से टेप रिकॉर्डर के जरिये की.
• डॉ. दिव्यता गर्ग के नाम से यूट्यूब चैनल, जिस पर नियमित रूप से गाने जारी.
• दिव्यता अपने ज्ञान का प्रसार विकलांगता से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए कर रही हैं.
• फरवरी 2022 में मुंबई में रेडियो उड़ान द्वारा आयोजित रियलिटी शो उड़ान में निर्णायक के रूप में उपस्थित.
• अनेक सेमिनार और कार्यशालाओं में भागीदारी.
• 'जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है' यूट्यूब लाइव में प्रदर्शन
• सुर शंकरा म्यूजिकल ग्रुप के साथ दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय में "कोई किसकी आंख का तारा" कार्यक्रम में प्रदर्शन
• सुर शंकरा म्यूजिकल ग्रुप, स्वरांजलि म्कयूज़िल ग्रुप, स्वरांजलि सांस्कृतिक सामाजिक कल्याण सोसायटी, सनराइज म्यूजिकल ग्रुप, सुरताल म्यूजिक ग्रुप, रिदम म्यूजिकल ग्रुप, एम 3, स्वर साज, सरगम म्यूजिक ग्रुप, हार्मनी म्यूजिक ग्रुप, मेलोडी म्यूजिक ग्रुप, सरगम म्यूजिक ग्रुप, मिलन म्यूजिक ग्रुप सहित अन्य गीत समूहों के साथ नियमित रूप से कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां.
• ग्वालियर में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति.
• बंदियों के प्रोत्साहन हेतु सेंट्रल जेल भोपाल, सेंट्रल जेल इंदौर, सीहोर तथा रायसेन जेल में गीतों की प्रस्तुति